Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 28 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी करेंगे उद्घाटन।

नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 28 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी करेंगे उद्घाटन।

देहरादून/अल्मोड़ा :- अल्मोड़ा का प्रसिद्ध नंदा देवी महोत्सव इस बार और भी भव्य रूप में आयोजित होगा। आयोजन समिति ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर तैयारियों की जानकारी दी। महोत्सव की शुरुआत 27 अगस्त को मेहंदी प्रतियोगिता से होगी, जबकि 28 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका विधिवत उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद अजय टम्टा, विधायकगण और नगर निगम के मेयर अजय वर्मा भी मौजूद रहेंगे।

आयोजन समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा और सचिव मनोज सनवाल ने बताया कि मेले को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए नगर निगम, व्यापार मंडल, पार्षदों और स्थानीय संस्थाओं का सहयोग मिल रहा है। इस बार महिला समूहों की विशेष भूमिका रहेगी। झोड़ा कार्यक्रम महिलाओं की सहभागिता से आयोजित किया जाएगा। साथ ही मुरलीमनोहर मंदिर और मल्ला महल में पारंपरिक धार्मिक आयोजन होंगे।

मेले का आयोजन नंदा देवी प्रांगण के साथ-साथ एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में भी होगा, जिससे अधिक श्रद्धालु और दर्शक कार्यक्रमों का आनंद ले सकेंगे। स्थानीय कलाकारों और प्रतिभागियों को मंच देकर उनकी कला को प्रोत्साहन देने की भी तैयारी है।

जारी कार्यक्रम रूपरेखा के अनुसार, 29 अगस्त को खाम निमंत्रण, 30 अगस्त को खाम लाने और 31 अगस्त को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। पूरे मेले में सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से कुमाऊं की संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी।

पत्रकार वार्ता में महोत्सव का आधिकारिक पोस्टर भी जारी किया गया। नगर निगम द्वारा सफाई, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की विशेष व्यवस्था की जा रही है। आयोजन समिति ने स्पष्ट किया कि इस धार्मिक आयोजन में किसी भी प्रकार का राजनीतिकरण नहीं होगा।

नंदा देवी महोत्सव अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और इसे श्रद्धा व परंपरा के साथ मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top