Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में, कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, कानून व्यवस्था पर जताई गहरी चिंता।

चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में, कांग्रेस ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन, कानून व्यवस्था पर जताई गहरी चिंता।

देहरादून :- चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), उत्तराखंड से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, डकैती, लूट, बलात्कार और सत्ता संरक्षण में पनप रहे अपराधियों की घटनाएं आम हो गई हैं।

ज्ञापन में कांग्रेस ने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा का उल्लेख किया। अंकिता भंडारी हत्या, हरिद्वार में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका शर्मा की बेटी के साथ हुए दुष्कर्म जैसे मामलों का हवाला देते हुए कहा गया कि राज्य की बेटियां भाजपा शासन में असुरक्षित हैं। साथ ही पौड़ी के जितेंद्र नेगी आत्महत्या प्रकरण में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी को मुख्य अभियुक्त बताते हुए आरोप लगाया कि अपराध और ठगी का व्यापार सत्ताधारी दल के संरक्षण में फल-फूल रहा है।

ज्ञापन में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में हुई कथित धांधली और गुंडागर्दी का भी जिक्र किया गया। नैनीताल और बेतालघाट में चुनाव के दौरान अपहरण और खुलेआम हथियार चलाने की घटनाओं का हवाला देते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह लोकतंत्र की खुलेआम हत्या के प्रयास के समान है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन की कथित लापरवाही पर भी चिंता जताई और सभी अपराधों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। साथ ही कांग्रेस का कहना है कि राज्य में लगातार घट रही अपराध की घटनाओं से आमजन भयग्रस्त हैं और राज्य की कानून व्यवस्था व अस्मिता को गंभीर चोट पहुंच रही है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, दीवान सिंह तोमर, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला, जिलाध्यक्ष हरी मोहन नेगी, टिहरी जिलाध्यक्ष राकेश राणा और मोहन खत्री भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top