Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए, देहरादून पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा।

उत्तराखंड कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के लिए, देहरादून पहुंची प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा।

देहरादून :- उत्तराखंड कांग्रेस में संगठन को नई मजबूती देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं और पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में संगठन सृजन कार्यक्रम और राज्य में कांग्रेस की आंदोलनात्मक रणनीति को लेकर गहन चर्चा हुई।

कुमारी शैलजा लगभग एक साल बाद देहरादून आईं। पिछली बार वह वर्ष 2024 में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के दौरान यहां आई थीं। इस बार उन्होंने जिला पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और संगठन को पुनर्गठित करने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सह प्रभारी परगट सिंह और सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सितंबर से जिलों में शुरू होगा अभियान

बैठक के बाद कुमारी शैलजा ने बताया कि सितंबर से राष्ट्रीय पर्यवेक्षक उत्तराखंड का दौरा करेंगे। प्रत्येक जिले में एक राष्ट्रीय पर्यवेक्षक के साथ प्रदेश के तीन-तीन पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं। ये पर्यवेक्षक 7 से 12 दिनों तक जिलों में रहकर कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और विभिन्न संगठनों से संवाद करेंगे और अपनी रिपोर्ट एआईसीसी को भेजेंगे। इसी आधार पर नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

शैलजा ने कहा कि यदि कोई जिलाध्यक्ष संगठन को मजबूती से चला रहा है तो उसे दोबारा मौका मिल सकता है, वहीं कई जिलों में बदलाव भी किए जाएंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की मंशा है कि नए लोगों को भी संगठन में शामिल किया जाए, ताकि संगठन में नई ऊर्जा और जोश आ सके।

कांग्रेस प्रभारी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में जनता ने बदलाव का संदेश दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने धनबल और सत्ताबल का इस्तेमाल करके पंचायतों में कब्जा जमाने की कोशिश की, लेकिन जनता अब सरकार से नाराज़ है।

प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम लंबे समय से अपेक्षित था। अब इसे लेकर कांग्रेस कैडर बेस्ड पार्टी बनने की दिशा में काम कर रही है। पर्यवेक्षक जिलों में दो से ढाई हजार लोगों से संवाद करेंगे और उसी आधार पर जिला अध्यक्षों का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top