Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

स्थानीय ठेकेदारों के साथ हो रहे विश्वासघात को लेकर, कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने, मेयर व नगर आयुक्त को संयुक्त रूप से सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।  

स्थानीय ठेकेदारों के साथ हो रहे विश्वासघात को लेकर, कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने, मेयर व नगर आयुक्त को संयुक्त रूप से सौंपा ज्ञापन, लालचंद शर्मा।  

देहरादून :- स्थानीय ठेकेदारों के साथ प्रदेश सरकार व नगर निगम के माध्यम से विश्वासघात किये जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने आज मेयर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त नमामि बंसल को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपकर स्थानीय ठेकेदारों की अनदेखी बंद करने व मानक बोली दस्तावेज वापस लिये जाने की मांग की है।  

कांग्रेस पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार व दून नगर निगम ने मिलकर राजधानी की जनता और स्थानीय ठेकेदारों के साथ खुला विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जारी मानक बोली दस्तावेज के जरिए प्रदेश के लोगों का रोजगार छीनकर बाहरी कंपनियों और ठेकेदारों को मालामाल करने की साजिश रची गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार और नगर निगम दोनों की मिलीभगत से इस प्रकार के नए नियम बनाये गये है, जिसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि दस करोड़ रूपये तक के कार्यों में स्थानीय ठेकेदारों को प्राथमिकता देने की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी गई है। साथ ही कहा कि बिडिंग की शर्तों को इतना कठोर कर दिया गया है कि अधिकांश स्थानीय ठेकेदार पात्र ही नहीं रह गए। शर्मा ने कहा कि पहले जहां निविदा का पच्चीस प्रतिशत तक काम स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित रहता था, अब उसे पूरी तरह बाहर की कंपनियों के हवाले किया जा रहा है।

लालचंद शर्मा ने कहा कि यह कदम साफ दिखाता है कि सरकार और निगम को देहरादून और उत्तराखंड के लोगों की चिंता नहीं है। बाहर से आई कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए स्थानीय युवाओं, मजदूरों और ठेकेदारों की रोजी-रोटी पर सीधा डाका डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब राजधानी देहरादून का ठेका और रोजगार ही बाहरी ठेकेदारों को दे दिया जाएगा तो यहां के हजारों परिवारों का पेट कौन भरेगा और नगर निगम का विकास केवल चुनिंदा ठेकेदारों और बाहरी कंपनियों की तिजोरी भरने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सरकार और नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मानक बोली दस्तावेज तत्काल वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी और जनता की आवाज को मजबूती के साथ उठाएगी जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने मेयर व नगर आयुक्त के समक्ष वार्डों में सड़कों पर गडढे हो गये है और उन पर पैचवर्क करने की आवश्यकता है और रिस्पना नदी से संजय कालोनी व आसपास के क्षेत्रां में तेज बहाव आने से कटाव हो गया है और वहां पर पुश्तों को लगाये जाने की मांग उठाई।

इस दौरान नगर आयुक्त ने बताया कि सड़कों पर पैचवर्क के लिए वार्डों के लिए पांच पांच लाख रूपये मंजूर कर दिये गये है और यह कार्य पार्षदों के माध्यम से किया जायेगा।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, सोम प्रकाश वाल्मीकि, सुरेश पारछा, शिव दुबे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top