Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

भारी वर्षा के कारण किसानों के फसलों की क्षति का आंकलन, कराते हुए उसका मुवावजा किसानों त्वरित उपलब्ध कराया जाए, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

भारी वर्षा के कारण किसानों के फसलों की क्षति का आंकलन, कराते हुए उसका मुवावजा किसानों त्वरित उपलब्ध कराया जाए, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

जनपद के सभी किसानों के बीमा कराया जाय इसके लिए अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करें।

जनपद के बागवानी किसानों को ड्रैगन फूड को विकसित करने के लिए अधिक से अधिक किसानों को करें प्रोत्साहित।

जनपद की महिलाओं को लखपती दीदी बनाने के लिए महिलाओं से किया जाय बेहतर संवाद।

देहरादून/हरिद्वार :- प्रदेश में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टी के कारण कृषि एवं उद्यान से जुडे़ हुए किसानों की फसलों के क्षति का आंकलन एवं उन्हें लब्ध कराये गये मुवावजा के सम्बन्ध में कृषि, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज सीसीआर सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें उनके द्वारा जनपद में किसानों की फसलों की हुई क्षति के सम्बन्ध उपलब्ध कराये गये मुवावजा के सम्बन्ध में जानकारी ली।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य कृषि अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि जनपद में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण जो भी फसलों को नुकसान होता है उसका तत्काल आंकलन करते हुए किसानों को क्षति का मुवावजा तत्काल उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि किसी भी कृषक की पशु एवं भवन सम्पत्ति को नुकसान होता है तो उसे तत्काल नियमानुसार शासन द्वारा निर्धारित सहायता धनराशि उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश दिये है कि जनपद के अधिक से अधिक किसानों के फसलों का बीमा कराया जाय इसके लिए उन्होंने किसानों को बीमा कराने के लिए भी व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए अधिक से अधिक किसानों को बीमा के लिए प्रोत्साहित करें।

बैठक में उन्होंने यह भी निर्देश दिये है कि बागवानी के क्षेत्र में अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरित किया जाय जिसके लिए उन्होंने ड्रैगन फूड का उत्पादन करने के लिए विशेष जोर देते हुए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित करते हुए उन्हें लाभाविन्त किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में कुम्भ मेंला आयोजित हो रहा है तथा महिला समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके द्वारा तैयार किये जा रहे पहाड़ी उत्पादों का अधिक से अधिक स्टॉल लगाया जाए, इसके लिए उन्होंने स्थान चिन्हित करने के भी निर्देश दिये। ताकि अधिक से अधिक महिला समूहों को लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने जनपद की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने के लिए महिला समूहों को एनआरएलएम द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनसे बेहतर संवाद किया जाय, ताकि उन्हें लखपति दीदी बनाया जाय। उन्होंने जनपद में महिला समूहों द्वारा तैयार कराये जा उत्पादों की जानकारी ली तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को उपलब्ध कराये गये आवास की जानकारी ली।

मंत्री जोशी द्वारा समीक्षा बैठक में कहा कि जनपद हरिद्वार में किसानों की फसलों की क्षति का एवं पशुओं की हुई हानि का अहेतुक सहायता का अनुगृह अनुदान कि राशि प्रभावितों को समय पर उपलब्ध कराने तथा जनपद में महिला समूह को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किये जा रहे कार्यो के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने जनपद में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि से किसानों की फसलों को हुई क्षति का आंकलन करते हुए किसानों को उपलब्ध कराये गये मुवावजा राशि के सम्बन्ध कृषि मंत्री को अवगत कराया कि जनपद में 44 किसानों के फसलों को क्षति हुई है जिसका आंकलन किया गया है तथा उन्हें 2 लाख 5 हजार 417 रू0 की धनराशि उपलब्ध करायी जा चुकी है। तथा जनपद में तीन पशुओं की मृत्यु हुई है उन पशुपालकों को सहायता धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। तथा 09 पशुपालकों गौशाला क्षतिग्रस्त हुई है 27 हजार की धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। तथा जनपद में अहितुक सहायता, गृह अनुदान, अनुगृह, फसल क्षति, पशुशाला क्षति के लाभार्थीयों को कुल 16 लाख 37 हजार 6 सौ रूपये की धनराशि उपलब्ध करायी गयी है। उन्होंने अवगत कराया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद के 9 हजार एक सौ एक लाभार्थीयों को आवास उपलब्ध कराये गये है तथा द्धितीय चरण में आवास उपलब्ध कराये जाने हेतु 29 हजार 7 सौ 12 लोगों का सर्वे किया जा चुका है। उन्होंने अवगत कराया है कि लखपति दीदी योजना के तहत जनपद में 23 हजार एक सौ बारह महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। उन्होंने कृषि मंत्री को आश्वत किया है कि उनके द्वार जो भी दिशा-निर्देश दिये गये है उनका सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।

बैठक परियोजना निदेशक केएम तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश, मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भण्डारी, जिला उद्यानन अधिकारी तेजपाल सिंह, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, जिला महामंत्री भाजपा अशु चौधरी, अरूण चौहान,अभिषेक गौड़ सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top