Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

देहरादून में सैनिक विश्राम गृह के, जीर्णोद्धार कार्यों का किया  निरीक्षण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून में सैनिक विश्राम गृह के, जीर्णोद्धार कार्यों का किया  निरीक्षण, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के कालिदास मार्ग स्थित राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णाेद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह सैनिकों और उनके परिजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा स्थल है, इसलिए यहां बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को विशेष रूप से स्वच्छता, सुरक्षा और आवासीय सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में अब तक 35 सैनिक विश्राम गृह बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन सैनिक विश्राम गृहों की स्थिति ठीक नहीं है, उनका सुधारीकरण एवं उच्चीकरण कार्य सरकार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह सैनिकों और उनके परिजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा स्थल हैं, इसलिए यहां आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जीर्णाेद्धार के उपरांत यह विश्राम गृह सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए अधिक उपयोगी और सुगम बनेगा।

इस अवसर पर निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृतलाल, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, पार्षद भूपेन्द्र कठैत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top