Breaking News
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
विद्यालयों में विकसित भारत की तस्वीरें उकेरेंगे छात्र-छात्राएं, डॉ धन सिंह रावत।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में दी जाएगी केंद्र/राज्य पोषित योजनाओं की जानकारी, लाभार्थियों का होगा सम्मान, रेखा आर्या।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।

आ गई ‘लव यू शंकर’ की रिलीज डेट, 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी श्रेयस तलपड़े-तनीषा की फिल्म

आ गई ‘लव यू शंकर’ की रिलीज डेट, 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी श्रेयस तलपड़े-तनीषा की फिल्म

श्रेयस तलपड़े और तनीषा मुखर्जी स्टारर फिल्म ‘लव यू शंकर’ के निर्माताओं ने र अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। यह फिल्म चैत्र नवरात्रि पर 19 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म निर्माता राजीव एस. रुइया द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े, तनीषा मुखर्जी के साथ ही संजय मिश्रा, इलाक्षी गुप्ता, अभिमन्यु सिंह, हेमंत पांडे, मास्टर मान गांधी और प्रतीक जैन भी अहम रोल में हैं।

श्रेयस तलपड़े ने कहा कि फिल्म ‘लव यू शंकर’ पर काम करना मेरे लिए जुनून और समर्पण से भरी एक अविश्वसनीय जर्नी रही है. यह फिल्म मेरे दिल में खास जगह रखती है और मैं दर्शकों द्वारा इसके जादू का अनुभव करने का इंतजार नहीं कर सकता. फिल्म में संगीतकार वरदान सिंह का जादू लला है और उन्होंने फिल्म को दिल छू लेने वाली धुनों से भर दिया है. अरविंद सिंह ने फिल्म को कोरियोग्राफ किया है।

निर्देशक राजीव एस रुइया ने कहा कि एक फिल्म निर्माता के रूप में लव यू शंकर एक ऐसा प्रोजेक्ट है जिसे मैं अपने दिल के करीब रखता हूं. यह एक ऐसी कहानी है जो व्यक्तिगत रूप से मेरे साथ जुड़ती है, मैंने इसमें अपने दिल और आत्मा को लगा दिया है. निर्माता सुनीता देसाई ने कहा कि शुरू से लेकर अंत तक यह जुनून और समर्पण से भरा एक सहयोगात्मक प्रयास रहा है. तनीषा ने फिल्म को लेकर कहा फिल्म लव यू शंकर का हिस्सा बनना वास्तव में मेरे लिए बेहतर अनुभव रहा. यह फिल्म मानवीय भावना के साथ प्रेम की शक्ति का जश्न मनाती है. उन्होंने कहा कि मैं दर्शकों के साथ इस शानदार जर्नी पर निकलने के लिए उत्साहित हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top