Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।

सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।

सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।

ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।

डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।

देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।

देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।

विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।

सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तराखंड में आपदा क्षति का आकलन करने के लिए, केंद्रीय टीम प्रभावित जनपदों के लिए हुई रवाना।

देहरादून :-  राज्य में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति का जायजा लेने और आकलन करने के लिए एक अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम आज सोमवार को देहरादून से विभिन्न प्रभावित जनपदों के लिए रवाना हो गई। इस टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आर. प्रसना कर रहे हैं।

रवानगी से पूर्व, राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, विनोद कुमार सुमन ने एक बैठक में टीम को आपदा से हुई क्षति के बारे में एक विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। इस बैठक का उद्देश्य टीम को घटना के प्रभाव और वर्तमान स्थिति से अवगत कराना था। यह टीम सबसे अधिक प्रभावित जनपदों — उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल का दौरा करेगी और वहाँ क्षति का स्थलीय आकलन करेगी। टीम में गृह मंत्रालय के अनु सचिव शेर बहादुर, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार, उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह और निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

इस आकलन का उद्देश्य केंद्र सरकार को राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करने हेतु एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top