Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

बद्रीनाथ धाम में दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ा जोर, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़।

बद्रीनाथ धाम में दूसरे चरण की यात्रा ने पकड़ा जोर, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़।

देहरादून/चमोली :- बद्रीनाथ धाम में श्राद्ध पक्ष से द्वितीय चरण की यात्रा का आरंभ माना जाता है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पितरों का तर्पण और पिंडदान कराने ब्रह्मकपाल तीर्थ पहुंचते हैं। इसके बाद से धाम में आने वाले यात्रियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगता है। इस साल भी श्राद्धपक्ष शुरू होते ही श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है।
ब्रह्मकपाल के तीर्थपुरोहितों का कहना है कि इस बार बरसात में हुई टूटफूट का असर यात्रा पर दिखाई दे रहा है। पिछले साल श्राद्ध पक्ष के दौरान हर दिन एक हजार से अधिक श्रद्धालु पिंडदान और तर्पण करवाने आए थे। इस साल अब तक कम लोग ही पहुंच रहे हैं। उम्मीद है कि धीरे-धीरे मौसम सामान्य होने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
वहीं चमोली पुलिस ने श्री बद्रीनाथ धाम में यात्रा के दूसरे चरण की तैयारी के साथ कमर कस ली है। मानसून अब विदाई की ओर है और आसमान साफ होते ही चारधाम यात्रा के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव – श्री बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आज धाम परिसर में पुलिस प्रशासन, मंदिर समिति, नगर पंचायत और अन्य विभागों ने मिलकर एक सामूहिक मंथन किया, ताकि इस चरण की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए और अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक बनाई जा सके।

पुलिस की ओर से यात्रा मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा की गई। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के बेहतर संचालन पर अपने सुझाव दिए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा का दूसरा चरण पूरी तरह सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धालु–हित में संपन्न कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top