Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

आईएमए कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के लिए हुआ था सिलेक्शन।

आईएमए कैडेट की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत, स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के लिए हुआ था सिलेक्शन।

देहरादून :- देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान कैडेट बालू एस की स्विमिंग पूल में डूबने से मृत्यु हो गई। कैडेट का शव स्विमिंग पूल में मिला है। यह हादसा बुधवार शाम हुआ। केरल के तिरुवनंतपुरम निवासी बालू एसएसीसी के माध्यम से स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के लिए चुने गए थे।अकादमी प्रबंधन ने पुलिस और कैडेट के परिवार को सूचित कर दिया है और घटना की जांच जारी है। पहले भी आईएमए में प्रशिक्षण के दौरान कैडेटों की मृत्यु हुई है।

• केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाला था कैडेट बालू एस

33 वर्षीय कैडेट बालू एस केरल के तिरुवनंतपुरम का रहने वाले थे। स्पेशल कमीशंड आफिसर के लिए चयन होने के बाद वह आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। तैराकी प्रशिक्षण के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।जानकारी के अनुसार कैडेट बालू एस को स्वीमिंग पूल में बेहोश पाया गया। उन्हें तुरंत चिकित्सीय सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच अकादमी प्रबंधन द्वारा की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक जांच में इस बिंदु को शामिल किया गया है कि कैडेट की मौत लापरवाही से हुई है या फिर दूसरे कारणों से। भारतीय सैन्य अकादमी में देश-विदेश के कैडेटों को कठोर सैन्य प्रशिक्षण दिया जाता है। कैडेट यहां पर करीब सालभर तक कड़ा सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। बालू स्पेशल कमीशंड आफिसर (एससीओ) एंट्री के माध्यम से चयनित हुए थे। एससीओ एंट्री भारतीय सेना में सेवारत जवानों को अधिकारी बनने का अवसर प्रदान करती है।

यह पहली बार नहीं है जब आईएमए में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान किसी कैडेट की मृत्यु हुई है। इससे पहले भी ऐसी ही घटनाएं अकादमी में होती रही हैं। अगस्त 2017 में अकादमी के दो जेंटलमैन कैडेटों की 10 किलोमीटर लंबी दौड़ के दौरान मृत्यु हो गई थी। वहीं, वर्ष 2019 में भी एक जेंटलमैन कैडेट की लांघा रोड के पास रात में नेविगेशन ट्रेनिंग के दौरान गहरी खाई में गिरने से मृत्यु हो गई थी।

अब एक बार फिर इसी तरह की दुघर्टना की पुनरावृत्ति आईएमए में हुई है। जिसने सुरक्षा प्रोटोकाल को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैंट कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट के अनुसार कैडेट की स्वीमिंग पूल में डूबने से मृत्यु की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई। कैडेट का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के असल कारणों का पता लग पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top