Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बॉडीगार्ड नई बस्ती, कैनाल रोड निवासियों की ओर से, उपनगर सहायक आयुक्त को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा, लालचंद शर्मा। 

कॉंग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने बॉडीगार्ड नई बस्ती, कैनाल रोड निवासियों की ओर से, उपनगर सहायक आयुक्त को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा, लालचंद शर्मा। 

देहरादून :- आज नगर निगम देहरादून क्षेत्र के मोहल्ला बॉडीगार्ड नई बस्ती, कैनाल रोड के निवासियों की ओर से पूर्व विधायक राजकुमार एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में उपनगर सहायक आयुक्त विजय चौहान को एक ज्ञापन सौंपा गया।

निवासियों ने अपने निवेदन में बताया कि मोहल्ले की भूमि पर अवैध कब्जा करने की नीयत से पेड़ लगाकर जमीन को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि स्थानीय व्यक्तियों नरेश पुंज और महेन्द्र पुंज ने पहले भी अवैध रूप से जमीन कब्जाकर विक्रय किया था और अब पुनः ऐसी ही गतिविधियों में लिप्त हैं। विरोध करने पर ये लोग मोहल्लेवासियों, यहां तक कि पार्षदों के साथ भी अभद्रता, गाली-गलौज और धमकियों पर उतर आते हैं, जिससे स्थानीय निवासियों का जीना मुश्किल हो गया है।

निवासियों ने मांग की है कि उक्त भूमि पर नगर निगम की ओर से पार्क, स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाए, जिससे मोहल्ले के लोगों को सुविधा मिल सके।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इस संबंध में 7 अगस्त 2025 को नगर निगम के भूमि अनुभाग में भी लिखित शिकायत दी गई थी, जिस पर सीमा रावत जी ने नोटिस जारी किया था और राजस्व निरीक्षण कर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक निरीक्षण नहीं हुआ।

निवासियों को आशंका है कि आरोपी किसी भी समय उनके साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए प्रशासन से मांग की गई कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध तुरंत उचित कानूनी कार्रवाई की जाए और विवादित भूमि को नगर निगम के अधीन लेकर जनसुविधाओं के लिए उपयोग में लाया जाए।

इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा, पार्षद संगीता गुप्ता, महेंद्र रावत, अर्जुन सोनकर, अनुराग गुप्ता, विपुल नौटियाल, आशु रतूड़ी, एसपी सिंह, संत प्रताप सिंह, नितिन कुमार, राम किशन, अनिल दुर्गा, ठाकुर प्रसाद, राजेश दुर्गा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top