Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

स्वास्थ्य महाकुंभ में सीएम सहित सभी जनप्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग, डॉ. धन सिंह रावत।

स्वास्थ्य महाकुंभ में सीएम सहित सभी जनप्रतिनिधि करेंगे प्रतिभाग, डॉ. धन सिंह रावत।

दून मेडिकल कॉलेज से होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ।

प्रदेशभर में स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की तैयारियां पूरी, डॉ. धन सिंह रावत।

देहरादून :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के अंतर्गत वृहद स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी सांसद, मंत्री एवं विधायकगण प्रतिभाग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। शिविरों में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, निःक्षय मित्र पहल, रक्तदान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी। 

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को बताया कि ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 17 सितम्बर, बुधवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प से स्वास्थ्य महाकुंभ का शुभारम्भ करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एक साथ स्वास्थ्य शिविरों का संचालन शुरू हो जायेगा। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, निःक्षय मित्र पहल, रक्तदान तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जायेगी। डॉ. रावत ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में जिलों के प्रभारी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, नगर निगमों के मेयरों, जिला पंचायत अध्यक्षों, नगर निकायों के अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। जिसके तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प में सूबे के मुख्यमंत्री, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह के साथ वह स्वयं उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार राजकीय उप जिला चिकित्सालय ऋषिकेश में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रतिभाग करेंगे जबकि उप जिला चिकित्सालय हल्द्वानी में नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सीएचसी थौलादेवी, अल्मोड़ा में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग में आयोजित शिविर में पौड़ी सांसद अनिल बलूनी प्रतिभाग करेंगे। इसी तरह राज्य सभा सांसद नरेश बंसल भूपतवाला, कल्पना सैनी रूड़की तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेन्द्र भट्ट सीएचसी रायपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रहेंगे। जबकि सभी मंत्री एवं विधायकगण अपने-अपने क्षेत्रों, नगर निगम के मेयर अपने नगर क्षेत्रों, जिला पंचायत अध्यक्ष अपने जिलों, ब्लॉक प्रमुख अपने विकासखण्डों तथा अन्य जनप्रतिनिधि अपने नजदीकी चिकित्सा इकाईयों में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में प्रतिभाग करेंगे। डॉ. रावत ने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों में महानुभावाओं की उपस्थित में जहां आम लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श, व दवाएं मिलेगी, वहीं दूसरी ओर आम जनमास में राजकीय चिकित्सालयों की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सकारात्मक धारणा विकसित होगी। डॉ रावत ने बताया कि जनपद स्तर पर जिलाधिकारी शिविरों की मॉनिटरिंग करेंगे, जबकि प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सचिव सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिविरों के भव्य व सफल आयोजन को विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे दिये गये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top