Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

लोनिवि मंत्री के निर्देश के बाद, क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों की मरम्मत का काम शुरू।

लोनिवि मंत्री के निर्देश के बाद, क्षतिग्रस्त सड़कों-पुलों की मरम्मत का काम शुरू।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर वैली ब्रिज तैयार करने का चल रहा है काम। 

देहरादून :- प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि बीती रात से देहरादून एवं आसपास के इलाकों में हो रही आफत की बारिश ने, जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। 20 से लेकर 30 सड़कें और कुछ स्थानों पर पुल क्षतिग्रस्त हो गये हैं। जबकि बहुत से सम्पर्क मार्ग भी पूरी तरह से कट गये हैं।

प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर शिव मंदिर के पास भारी बारिश के कारण पुल के क्षतिग्रस्त होने के यातायात को सुचारू करने के लिए वैली ब्रिज तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग एवं एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बरसात से बाधित मुख्य सड़कों को तत्काल ठीक कर यातायात बहाल करें। उन्होंने बताया कि प्रेमनगर नंदा की चौकी के समीप टौंस नदी पर क्षतिग्रस्त हुए पुल के कारण यातायात सुचारू रखने के लिए एनएचएआई को पूरी तरह से खोल दिया गया है।

लोनिवि मंत्री महाराज बताया कि मालदेवता के पास केसरवाला से आगे, रायपुर चौक से मालदेवता की ओर जाने वाली सड़क का लगभग 70-100 मीटर हिस्सा सौंग नदी के उफान के कारण बह गया जिसे भरने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार देहरादून-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग लालतप्पड़ के जाखन नदी के पास बने पुल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद यातायात को भानियावाला और नेपाली फार्म से वैकल्पिक मार्गों पर भेज दिया गया है। पानी कम होते ही तत्काल पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top