Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम, दवाईयां-मेडिकल सहायता लेकर सहस्त्रधारा पहुँच लोगों के लिए बनी सहारा।

एसजीआरआर यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम, दवाईयां-मेडिकल सहायता लेकर सहस्त्रधारा पहुँच लोगों के लिए बनी सहारा।

देहरादून :- सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से उपजी आपदा के बीच जब हालात कठिन हो गए, तब एस जी आर आर यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम लोगों के लिए राहत और उपचार का सहारा बनी। श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल आदेश जारी कर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक टीम रवाना की। राहत टीम ने प्रभावितों तक दवाइयाँ, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार पहुँचाया।

मंगलवार सुबह आपदा की जानकारी मिलते ही श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी प्रशासन एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और आपदा राहत कार्य के लिए चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ व एम्बुलेंस सेवा के साथ टीम को सहस्रधारा रवाना किया गया। टीम ने सहस्रधारा और आसपास के क्षेत्रों में पहुँचकर दवाइयाँ वितरित कीं, घायलों की मरहम-पट्टी की और जरूरतमंदों को टीके लगाए।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी कि बादल फटने की वजह से सहस्रधारा के कुछ हिस्सों में विषम परिस्थितियाँ बन गई थीं। ऐसे समय में लोगों को तुरंत राहत और चिकित्सा सहायता पहुँचाना जरूरी था। टीम ने मौके पर पहुँचकर न सिर्फ दवाइयाँ दीं बल्कि प्रभावितों का मनोबल भी बढ़ाया। इस पहल से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और आपदा की घड़ी में अस्पताल प्रशासन की तत्परता की सराहना की।

इस सम्बन्ध में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काउ एवम श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के मध्य फ़ोन पर बात हुई, क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि वह आपदा क्षेत्र प्रभावितों से नियमित सम्पर्क बनाये हुए हैं। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल एवम श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी की टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जब भी आपदा आती है, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम सबसे पहले राहत व बचाव कार्यों में अग्रसर होकर सहयोग देती है।

उन्होंने श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी के माननीय प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा प्रभावितों की सेवा और सहायता में श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी एवम अस्पताल द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय और अनुकरणीय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top