Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल केे विशेषज्ञों ने बढ़ाई, “स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान” की गति।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल केे विशेषज्ञों ने बढ़ाई, “स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान” की गति।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर महिला स्वास्थ्य को समर्पित विशेष पहल।

ओवेरियन, यूटरस व सर्विक्स कैंसर पर विशेषज्ञों ने दी जीवन रक्षक जानकारी।

देहरादून :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) पर शुरू हुए “स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान” को देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने नई गति प्रदान की। महिला स्वास्थ्य को समर्पित इस पहल के तहत अस्पताल के विशेषज्ञों ने स्त्री रोग संबंधी कैंसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया और उपस्थित लोगों को ओवेरियन, यूटरस व सर्विक्स कैंसर के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार की जानकारी दी।

बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डाॅ. मनोज गुप्ता, निदेशक श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डाॅ. अनिल मलिक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ. अजय पंडिता चिकित्सा अधीक्षक, डाॅ. गौरव रतूड़ी चिकित्सा अधीक्षक एवं डाॅ. अंजलि चौधरी वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में डॉ. यामिनी कंसल, एसोसिएट प्रोफेसर एवं गाइनोकोलॉजी ऑन्कोलॉजिस्ट, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने विस्तार से बताया कि ओवेरियन कैंसर में शुरुआती अवस्था में लगातार पेट फूलना, भूख कम लगना, बार-बार पेशाब आना या पेट में दर्द जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। वहीं, यूटरस (गर्भाशय) कैंसर में रजोनिवृत्ति के बाद असामान्य रक्तस्राव या अनियमित माहवारी संकेत हो सकते हैं। सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर के शुरुआती लक्षणों में असामान्य सफेद पानी, संभोग के बाद रक्तस्राव और योनि क्षेत्र में दर्द प्रमुख माने जाते हैं। उन्होंने बताया कि इन रोगों से बचाव के लिए नियमित पैपस्मीयर टेस्ट, एचपीवी वैक्सीन और समय-समय पर स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श अत्यंत आवश्यक है। उपचार की बात करें तो शुरुआती अवस्था में सर्जरी और रेडियोथेरेपी प्रभावी रहती हैं, जबकि उन्नत अवस्था में कीमोथेरेपी और टारगेटेड थैरेपी का सहारा लिया जाता है। डॉ. कंसल ने जोर दिया कि समय पर जांच और जागरूकता ही महिलाओं को इन गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है।

इस अवसर पर डाॅ. मनोज गुप्ता ने कहा कि “आज का दिन विशेष है जब हम सभी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिवस हर्ष एवं उल्लास के साथ मना रहे हैं। यह अवसर हमें समाज के लिए कुछ नया करने और महिलाओं के स्वास्थ्य की दिशा में ठोस कदम उठाने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने बताया कि श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले “व्यापक स्वास्थ्य पखवाड़ा कार्यक्रम” में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुआ यह अभियान समाज को यह संदेश देता है कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है।” श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का यह प्रयास निश्चित रूप से प्रदेश में महिला स्वास्थ्य जागरूकता को नई सकारात्मक दिशा देने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top