Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला, क्षेत्र में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला, क्षेत्र में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।

निःशुल्क टीकाकरण व फ्री दवाईयां भी वितरित की गईं।

स्थानीय विधायक ने जताया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का आभार।

देहरादून :- मानवीय सेवा और स्वास्थ्य संरक्षण के अद्भुत संगम का उदाहरण देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। हाल ही में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र जलभराव और गाद से प्रभावित हुआ था, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे कठिन समय में रायपुर विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम गुरुवार को राहत के रूप में पहुँची और स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराईं। शिविर में टीकाकरण, चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग जैसी सेवाएँ दी गईं। साथ ही, रोगियों को आवश्यकतानुसार एंटीबायोटिक्स, एनाल्जेसिक और अन्य जीवन रक्षक दवाएँ निःशुल्क वितरित की गईं।

गुरुवार को एमआईजी एमडीडीए कॉलोनी, चन्द्र रोड डालनवाला में आयोजित शिविर का शुभारंभ रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन, परमपूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने क्षेत्रवासियों की पीड़ा को समझते हुए तत्काल मेडिकल राहत टीम भेजकर मानवीय सेवा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम केवल सहायता नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में आशा और संबल देने वाला है। क्षेत्रीय विधायक ने इस अमूल्य सहयोग के लिए परम पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और हृदय से आभार प्रकट किया।मानवता ही सबसे बड़ा धर्म हैः इस सिद्धांत को आत्मसात करते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़ितों का उपचार किया। मेडिसिन विभाग से डाॅ. अजय आर्य ने विभिन्न रोगियों का परीक्षण कर रोग-निवारण के सुझाव दिए। हड्डी रोग विभाग से डाॅ. योगेश आहूजा ने बारिश और फिसलन के कारण लगी चोटों का उपचार किया। सर्जरी विभाग से डाॅ. दीपांकर नयाल ने मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुँचे और सेवाओं का लाभ उठाया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों व सामाजिक संस्थाओं ने भी इस पहल की सराहना की।

शिविर को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी जितेन्द्र यादव, जयदीप नेगी, सिमरन अग्रवाल, दिनेश रतूड़ी, भूपेन्द्र रतूड़ी का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top