Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

25 सितंबर से प्रारंभ होगी शहीद सम्मान यात्रा 2.0,  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

25 सितंबर से प्रारंभ होगी शहीद सम्मान यात्रा 2.0,  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहीद सम्मान यात्रा 2.0 की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया गया कि यात्रा अब पूर्व निर्धारित 22 सितम्बर की बजाय 25 सितम्बर से प्रारंभ होकर 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

सैनिक कल्याण मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। इस यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून से किया जाएगा।

ज्ञात हो कि सैन्यधाम निर्माण से पूर्व प्रदेश के 1734 अमर बलिदानियों के आंगन की पवित्र मिट्टी सैन्यधाम लाई जा चुकी है, लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 71 बलिदानियों के घर छूट गए थे। उनके आंगन की मिट्टी लाने के लिए अब इस दूसरे चरण की शहीद सम्मान यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा के दौरान सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी बलिदानियों के घर जाकर शहीद के आंगन की मिट्टी कलश में एकत्र करेंगे। सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व यह पवित्र मिट्टी भी सैन्यधाम में सम्मिलित की जाएगी।

बैठक से पहले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने उत्तराखण्ड सैनिक कल्याण विभाग को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण की सफलता पर प्राप्त स्कॉच अवार्ड 2025 भेंट किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विभाग को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार हमेशा पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

बैठक में निदेशक सैनिक कल्याण सेवानिवृत ब्रिगेडियर अमृत लाल, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (सेनि) ओपी फरस्वाण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top