Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर, प्रेरक संदेश और रक्तदान का आयोजन।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में, विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर, प्रेरक संदेश और रक्तदान का आयोजन।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े उत्साह और गरिमामयी वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल, देहरादून के रजिस्ट्रार के.एस. फर्सवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसके उपरांत स्कूल की संकाय अध्यक्ष प्रो. दिव्या जुयाल ने स्वागत भाषण दिया और विशिष्ट अतिथि का सम्मान किया। 

मुख्य अतिथि श्री के.एस. फर्सवान ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा वितरक नहीं होते, बल्कि समाज और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के एक मजबूत स्तंभ हैं। गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच, जनकल्याण और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने में फार्मासिस्ट की अहम भूमिका है। उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र में समर्पण, नैतिकता और उच्च गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज द्वारा श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें 50 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top