Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच.एस. के नव आगुंतक, छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न।

एस.जी.आर.आर.आई.एम.एण्ड एच.एस. के नव आगुंतक, छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के नव आगंतुक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न हुई। एसजीआरआरआईएमएण्ड एचएस के सभागार में एमबीबीएस-वर्ष 2025 बैच के नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर इन्चार्ज एवं माननीय प्रेसिडे़ंट के सलाहकार प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई, एचजीआरआरआईएमएण्डएचएस के निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. कर्नल अनिल मलिक द्वारा सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर इन्चार्ज एवं माननीय प्रेसिडे़ंट के सलाहकार प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई, निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. कर्नल अनिल मलिक द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

इस अवसर पर डॉ. प्रथ्थपन के के पिल्लई, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. अशोक नायक, डॉ. अनिल मलिक व विभिन्न विभागाध्यक्षो ने नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से वाईट कोट पहनाकर वाईट कोट सैरेमनी को सम्पन्न किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई ने अपने सम्बोधन में फ्रैशर छात्र-छात्राओं से कहा कि वे आने वाले भविष्य के डॉक्टर हैं। उन्होने कहा कि आने वाले भविष्य मे समाज की स्वास्थ्य सेवाएं उन्हीं के द्वारा सभाली जाएंगी। उन्होने कहा कि इस जिम्मेदारी को समझ कर आज उन्होने अपने जीवन मे पहली बार मैडिकल प्रोफेशनल की पहचान वाईट कोट पहना है। उन्होंने कहा कि इस वाईट कोट से जुडे महत्व, सम्मान व उत्तरदायित्व को समझकर वे अनुशासित व आर्दश छात्र-छात्राएं बनकर मैडिकल की पढाई सम्पन्न करेगें व आगे जा कर आर्दश डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करेगें। डॉ. मनोज कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वाईट कोट सैरेमनी में वाईट कोट पहनते साथ समाज की प्रति महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व दिया जाता है। उन्होने कहा कि न केवल मेडिकल शिक्षा व बल्कि मरिजो के साथ समुचित व्यवहार करना भी सिखाया जाता है। डॉ. अशोक नायक ने अपने संबोधन में डॉ. अशोक नायक ने सभी नव आगुंतक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए कहा कि श्री गुरु राम राय इस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज में मेडिकल की शिक्षा के साथ-साथ मानवता की सेवा करना भी सिखाया जाता है। इसके उपरांत अकेडमिक इन्चार्ज डॉ.निधि जैन द्वारा नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं को चरक शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं कोे सम्बोधित करते हुए डॉ. पुनीत ओहरी ने कहा कि वाईट कोट सैरेमनी नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश है इसका पालन प्रतिवर्ष किया जाता है। उन्होने कहा कि यह शपथ ले कर मैडिकल छात्र-छात्राएं अपने जीवन की एक नये अध्याय की शुरूआत कर रहे है। उनके द्वारा चरक शपथ के माध्यम से मैडिकल छात्र-छात्राओं को मैडिकल प्रोफेशन के नैतिक,मौलिक व मानवीय उत्तरदायित्व को समझाया गया। उन्होने कहा कि आज चरक शपथ लेकर मैडिकल छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोफेशन के माध्यम से मरीजो व समाज की पूरी ईमानदारी, मेहनत व लगन के साथ सेवा करने का संकल्प लिया है जिसे वे सदैव निभाएंगे।

इस वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ मे 134 नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं ने बडे़ उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम मे मंच संचालन डॉ. वाणी शर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. सुमन बाला, डॉ. ललित कुमार वाष्णेय, डॉ. तारिख मसूद व विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्ष, फैक्लटी सदस्य व छात्र-छात्राओं के अभिभावकगण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top