Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

इस दिन उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरने पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

इस दिन उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरने पहुंचेंगी प्रियंका गांधी

हरिद्वार और पौड़ी जिले में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगी चुनावी प्रचार 

अभी राहुल गांधी की चुनावी रैली का कार्यक्रम नहीं हुआ तय 

देहरादून। कांग्रेस के प्रचार अभियान को तेज करने के लिए प्रियंका गांधी 13 अप्रैल को उत्तराखंड पहुंचेंगी। प्रियंका हरिद्वार और पौड़ी जिले में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगी। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राहुल गांधी की चुनावी रैली का कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हुआ है। उत्तराखंड लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से कांग्रेस का कोई प्रमुख राष्ट्रीय नेता अब तक प्रचार को उत्तराखंड में नहीं आया। घोषणा से पूर्व जरूर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देहरादून में सभा की थी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी का चुनाव प्रचार कार्यक्रम फाइनल हो गया है।

रामनगर और रुड़की में होंगी प्रियंका की जनसभा
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी की उत्तराखंड में प्रस्तावित जनसभाएं तय हो गई हैं। प्रियंका 13 अप्रैल को पहले गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और इसी दिन दोपहर बाद हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के रुड़की में जनसभा संबोधित करेंगी।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी दिनांक 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के समर्थन में रामनगर और हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विरेन्द्र सिंह रावत के समर्थन में रूड़की में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी इस दिन पहले प्रातः 11: 50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) में जनसभा करेंगी, इसके बाद वो अपरान्ह तीन बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वो यहीं से नई दिल्ली को प्रस्थान कर देंगी। मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा की तैयारी के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोरदार तैयारियां शुरू की दी हैं। इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इन चुनावी जनसभाओं को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top