Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

मंत्री गणेश जोशी ने 7 नवम्बर को हल्द्वानी में, “उत्तराखंड की शान, वीर जवान, समृद्ध नारी, सशक्त किसान” की थीम आधारित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम की बैठक की।

मंत्री गणेश जोशी ने 7 नवम्बर को हल्द्वानी में, “उत्तराखंड की शान, वीर जवान, समृद्ध नारी, सशक्त किसान” की थीम आधारित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम की बैठक की।

देहरादून :- प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में 09 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस (रजत जयंती) की श्रृंखला में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर कृषि, उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की।

बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने 7 नवंबर को हल्द्वानी (प्रस्तावित) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। यह कार्यक्रम “*उत्तराखण्ड की शान, वीर जवान, समृद्ध नारी, सशक्त किसान, थीम पर आधारित होगा। मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सभी विभागीय तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्षगांठ प्रदेशवासियों के लिए गर्व का अवसर है। यह आयोजन राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करेगा, विशेष रूप से कृषि, ग्राम्य विकास और सैनिक कल्याण के क्षेत्रों में हुई उपलब्धियों को व्यापक रूप से सामने लाया जाएगा। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के 25 वर्ष पूर्ण होने पर राज्य रजत जयंती वर्ष मना रही है। उन्होंने कहा के हल्द्वानी में चारों विभागों—कृषि,उद्यान, ग्राम्य विकास एवं सैनिक कल्याण—द्वारा संयुक्त रूप से भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और प्रभावी योजना सुनिश्चित की जाए, ताकि यह आयोजन प्रदेश की जनता के लिए प्रेरणादायक बने।

इस अवसर पर आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल, अपर सचिव ग्राम्य विकास झरना कमठान, निदेशक कृषि परमाराम, निदेशक बागवानी मिशन महेंद्र पाल, एमडी उपनल ब्रिगेडियर(सेनि) जेएनएस बिष्ट, उपनिदेशक सैनिक कल्याण विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top