Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत हुआ सीएचसी चौखुटिया, सरकार ने दी 50 बेडेड अस्पताल की मंजूरी।  

उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत हुआ सीएचसी चौखुटिया, सरकार ने दी 50 बेडेड अस्पताल की मंजूरी।   

सरकार ने दी 50 बेडेड अस्पताल की मंजूरी, शासनादेश जारी।

एसडीएच में डॉक्टरों की तैनाती के साथ ही मिलेगी एक्स-रे मशीन।

देहरादून :- अल्मोड़ा जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देते हुये राज्य सरकार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया को उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत कर दिया है। जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति देते हुये शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति के साथ ही डिजिटल एक्स-रे मशीन व अन्य आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की जायेगी। जिस हेतु स्वास्थ्य महानिदेशक को यथाशीध्र प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दे दिये गये हैं। 

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं के विस्तार व आम लोगों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिये राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। सरकार ने जन अपेक्षाओं के अनुरूप अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत 30 शैय्यायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया को 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय में उच्चीकृत कर दिया है। जिसका शासनदेश जारी कर विभागीय अधिकारियों को अस्तपाल के विस्तार की प्रक्रिया शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि 50 शैय्यायुक्त उप जिला अस्पताल में आईपीएचएस मानकों के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में नई डिजिटल एक्स-रे मशीन सहित अन्य चिकित्सकीय उपकरण उपलब्ध कराये जा रहे हैं। एसडीएच मानकों के अनुरूप अवसंरचनात्मक कार्यों व आवश्यक पदों के सृजन को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक को यथाशीघ्र प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं।

डॉ. रावत ने बताया कि चौखुटिया में अस्पताल के उच्चीकरण होने से आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही इसका लाभ विकासखण्ड द्वाराहाट, भिकियासैण के साथ-साथ ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैण के कई गांवों को मिल सकेगा। जिससे ग्रामीणों को उपचार के लिये दूसरे अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top