Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।

छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।

मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से, ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में ओएनजीसी संविदा कर्मचारी संघ, देहरादून के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को अवगत कराया कि संघ द्वारा पिछले कई वर्षों से ओएनजीसी प्रबंधन से यह मांग की जा रही है कि मृतक आश्रितों एवं मेडिकल अनफिट घोषित कर्मचारियों के स्थान पर उनके आश्रितों को रोजगार का अवसर प्रदान किया जाए। संघ के सदस्यों ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने बार-बार लिखित और मौखिक रूप से प्रबंधन से वार्ता की है, लेकिन अभी तक ठोस समाधान नहीं हो सका है।

संघ ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से अनुरोध किया कि वे इस विषय में हस्तक्षेप कर संवेदनशीलता के साथ कर्मचारियों के आश्रितों को रोजगार दिलाने में सहयोग करें। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा, अध्यक्ष संदीप कुमार, महामंत्री जितेंद्र चौहान, प्रमोद कुमार, विपिन गहलोत, विकास कुमार, मानसिंह थापा, आकाश कुमार, नंद कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top