Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ कर कहा, सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में मिलेगी मदद।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।

उत्तराखंड राज्य रजत जयंती अवसर पर, जिलें में विभागोें के उच्चस्तरीय अधिकारियों को, नोडल अधिकारी किया नामित, डीएम सविन बसंल।

उत्तराखंड राज्य रजत जयंती अवसर पर, जिलें में विभागोें के उच्चस्तरीय अधिकारियों को, नोडल अधिकारी किया नामित, डीएम सविन बसंल।

प्रत्येेक कार्यक्रम स्थल एवं रूट पर तैनात रहेंगे एडिशनल मजिस्टेट, डीएम। 

देहरादून :- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों एवं रजत जयंती के अवसर पर मा0 राष्ट्रपति एवं मा0 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम तथा प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के साथ ही सैन्यधाम के प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बसंल ने ऋषिपर्णा सभागार में विभागीय उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ तैयारी की समीक्षा बैठक करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम हेतु विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यवाही  के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने लोनिवि, एमडीडीए, नगर निगम, विद्युत एवं वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित रूट सड़क मार्ग शहर के सौन्दर्यीकरण, सफाई, झूलती विद्युत लाईन, तथा गिरासू पेड़ों की लोपिंग समयबद्ध की जाए। साथ ही उद्यान पेयजल विभाग को प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर पेयजल आदि व्यवस्थाओं को सुचारू रखें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होेगी सम्बन्धित अधिकारी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर विजिट करते हुए व्यवस्थाएं देख लें।

रजत जयंती सप्ताह के अवसर पर नारी शक्ति दिवस, सुशासन दिवस, यूथ स्पोर्ट्स, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, शहीदों को नमन, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत, रोजगार दिवस, स्वदेशी खाद्य, विकास का सफर आदि महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित प्रतिदिन अलग-अलग थीम के साथ पूरे जनपद में भव्य कार्यक्रम का आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रजत जयंती सप्ताह पर जिला मुख्यालय सहित तहसील एवं ब्लाक स्तरों पर होने वाले सभी कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। नारी शक्ति दिवस पर स्वयं सहायता समूह व एनआरएलएम समूह द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाए। सुशासन दिवस पर प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर वृहद बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करते हुए आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाए। यूथ दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़, पैराग्लाइडिंग, हॉट बैलून सहित अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। आम जनमानस को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देने के लिए आरबीआई की वर्कशॉप आयोजित की जाए। नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें। सभी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजित करते हुए अमर शहीदों के बलिदान एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित किया जाए। जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थाओं में विजन-2050 विषय पर गोष्ठी, निबंध, पेंटिंग आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा, पुलिस अधीशक नगर प्रमोद कुमार, पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीएमओ डा. मनोज कुमार शर्मा, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंढियाल, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, लोनिवि, नगर निगम, यूपीसीएल, सिंचाई, उद्यान, आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकाारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top