Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

यूनिटी मार्च में सड़क पर उतरा दून, हजारों लोगों ने ली नशा मुक्ति व एकता की शपथ।

यूनिटी मार्च में सड़क पर उतरा दून, हजारों लोगों ने ली नशा मुक्ति व एकता की शपथ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने दिखाई हरी झंडी।

देहरादून :- देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को देहरादून में यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के साथ हरी झंडी दिखाकर मार्च को रवाना किया और पदयात्रा में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर घंटाघर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति, देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरदार पटेल ने जिस एक भारत के सपने को साकार किया, उसी भावना से हम सबको आगे बढ़कर देश के विकास और एकता के लिए काम करना है।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह दिन हमें राष्ट्र की एकता और शक्ति की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और युवाओं को भी इस अभियान में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए ताकि समाज में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक संगठित और नशामुक्त भारत ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत का आधार बनेगा।

कार्यक्रम में मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं हजारों की संख्या में आम नागरिक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top