Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

डीएम सविन बंसल की उदारता भाव पर, गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी, महिलाओं ने उन्हें ‘रियल हीरो’ की दी उपाधि।

डीएम सविन बंसल की उदारता भाव पर, गदगद हुए गंगोत्री एनक्लेव वासी, महिलाओं ने उन्हें ‘रियल हीरो’ की दी उपाधि।

फूलमाला, शॉल, रियल हीरो की स्मृति चिन्ह देकर गंगोत्री एनक्लेव वासियों ने डीएम सविन बंसल को किया सम्मानित।

डीएम को सम्मनित करने के लिए लोक परंपरा और वेशभूषा में महिलाओं की अपने घरो से निकलने की तैयारी की सूचना डीएम को लगी तो उन्होंने सहृदय भाव से महिलाओ को परेशानी ना हो वही पहुंचने का संदेश भेजा।

जिलाधिकारी के एंक्लेव पहुंचते ही लोगों ने लोक परंपरा से स्वागत कर अक्षत हल्दी चन्दन की पिठाई लगाकर जताया आभार, दिया ईगास की बधाई।

देहरादून :-  जिलाधिकारी सविन बंसल को गंगोत्री एंक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की महिलाओं द्वारा उन्हें ‘रियल हीरो’ सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी को लोक पर्व ईगास पर्व अवसर पर गंगोत्री एन्कलेव निवासियों द्वारा aamn किया गया था। जहां महिलाओं, बालिकाओं ने जिलाधिकारी हल्दी, चंदन, रोली से टीका अक्षत लगाकर स्वागत किया।

लोक पर्व ईगास बग्गवाल पर्व के अवसर पर सम्मानित करने पर गंगोत्री एंक्लेव वासियों का आभार व्यक्त साथ ही ईगास पर्व पर अधिकारिक व्यस्तता होने के कारण 1 नवंबर को उपस्थित न होने पर मातृशक्ति के आगे क्षमा याची बन डीएम ने क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि राज्य का लोक पर्व ईगास बग्गवाल सौहार्द का पर्व है। उन्होंने कहा कि जनहित में जो भी कार्य कर रहे हैं वह उनके आधिकारिक दायित्व है। माननीय मुख्यमंत्री जी का यही मार्गदर्शन एवं निर्देश है कि राज्य में सौहार्द सुरक्षा का माहौल रहे तथा नागरिकों का जीवन गुणवत्ता अच्छी हो। डीएम ने भी कहा कि उनकी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही है और वे जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे।

गंगोत्री एन्कलेव की महिलाएं पारम्परिक परिधान में जिलाधिकारी को सम्मानित करने कलेक्टेट पंहुचने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मातृशक्ति को असुविधा न हो को संदेश पंहुचाया कि वह स्वयं गंगोत्री एक्नलेव बंजारावाला आ रहे। जिलाधिकारी को अपने बीच में पाकर महिलाएं, बच्चों में ईगास पर्व का उत्साह देखने को मिला।

गंगोत्री एक्नलेव के अध्यक्ष गरीश गैरोला ने कहा कि डीएम सविन बंसल, जिले के एसएसपी को अपने पीछे बाइक पर लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे। इस वायरल मूवमेंट के चलते सोसाइटी की महिलाओं ने डीएम को एक खास तस्वीर भेंट करने का निर्णय लिया, जिसमें उनके कार्यों का सम्मान झलका। जब डीएम को यह जानकारी हुई कि महिलाएं पहाड़ी परिधान में सज-धज कर उनकी प्रतीक्षा कर रही हैं, तो उन्होंने स्वयं उनके बीच आने और उन्हें सम्मानित करने का आश्वासन दिया। यह इगास बग्वाल के अवसर पर हुई, और डीएम ने इस दौरान जनता की समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के विकास हेतु खुलकर संवाद किया। गंगोत्री एन्कलेव वासियों एवं अध्यक्ष ने भी डीएम के इस कदम की सराहना की और उनकी व्यस्तताओं के बीच आए बिना न रह पाने वाली भावनाओं का आदर व्यक्त किया। महिलाओं ने डीएम को विशेष तरीके से दाल के पकोड़े परोसे, जो इगास बग्वाल की परंपरा का हिस्सा है। गंगोत्री एन्कलेव वासियों ने कहा कि डीएम सविन बंसल के प्रति जनता और खासकर महिलाओं के गहरे सम्मान व उनके जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है, जो उन्हें प्रशासन के सशक्त और संवेदनशील नेतृत्व के रूप में प्रस्तुत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top