Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

हल्द्वानी में सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

हल्द्वानी में सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/हल्द्वानी :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज हल्द्वानी स्थित एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में आगामी सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठने की व्यवस्था, यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधों सहित अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 6 नवंबर को हल्द्वानी में सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में नैनीताल, उधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों के पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी कुमाऊं का द्वार है और यहां सैनिक सम्मेलन का आयोजन होना गौरव की बात है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में वीर नारियों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि बीते 25 वर्षों में उत्तराखंड ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उत्तराखंड सैन्य बाहुल्य राज्य है और यहां सैनिकों के सम्मान में आयोजित ऐसे कार्यक्रम पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश देते हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सम्मेलन भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हो और अधिक से अधिक लोग इसमें भाग लेकर इसे सफल बनाएं।

इस अवसर पर मेयर हल्द्वानी गजराज बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top