Breaking News
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी।

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर, जनपद में गूंजा देशभक्ति का स्वर।

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर, जनपद में गूंजा देशभक्ति का स्वर।

देहरादून :- भारत वर्ष के राष्ट्रगीत ‘‘वंदे मातरम्’’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर जनपद के सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं सामाजिक संगठनों में प्रातः 10 बजे ‘‘वंदे मातरम्’’ का गायन किया गया। जिलाधिकारी सविन बंसल के दिशा निर्देशन में जिला कार्यालय में उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह की मौजूदगी में क्लेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारियों, कार्मिकों एवं श्री गोर्वधन सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं की उपस्थिति में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इस मौके पर देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में अधिकारीगण, कार्मिक, शिक्षक, विद्यार्थी सभी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, अपितु राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1875 में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा का स्रोत रहा है। राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों में वंदे मातरम् का गायन किया जा रहा है। क्लेक्ट्रेट परिसर में ‘‘भारत माता की जय’’ के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर क्लेक्ट्रेट परिसर के समस्त अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top