Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

समूचा प्रदेश रजत जयंती समारोह में शामिल, विपक्ष राजनैतिक तिकड़मों मे मशगूल, महेंद्र भट्ट।

समूचा प्रदेश रजत जयंती समारोह में शामिल, विपक्ष राजनैतिक तिकड़मों मे मशगूल, महेंद्र भट्ट।

कांग्रेसी प्रदर्शनी, विभाजनकारी नकारात्मक मानसिकता और राजनैतिक हताशा की परिचायक, भट्ट।

पीएम की मौजूदगी में लाखों लोगों के साथ कांग्रेसी भी खुशी में हों शामिल, महेंद्र भट्ट।

देहरादून :- भाजपा ने रजत जयंती वर्ष पर कांग्रेसी प्रदर्शनी को राज्य की उपलब्धियों पर नकारात्मक मानसिकता और राजनैतिक हताशा का परिचायक बताया है। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने निराशा जताते हुए कहा कि जब समूचा राज्य इस गौरवमयी अवसर को उत्साहपूर्वक मना रहा है तो कोई कैसे विकास के सफर को 15, 25 वर्ष में बांट सकता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लाखों लोग एक स्थान पर खुशी मनाएंगे और बेहतर हो कांग्रेस नेता भी इसमें शिरकत करें। 

उन्होंने कांग्रेस द्वारा तुलनात्मक विकास प्रदर्शनी और उनके नेताओं के बयानों को बेहद निराशाजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आज समूचा राज्य इन 25 वर्षों की उपलब्धियों और विकास के सफर पर जश्न मना रहा है। इस ढाई दशक में तमाम उतार चढ़ावों का सामना करते हुए, निसंदेह हम आज उस मुकाम पर पहुंचे हैं जहां से विकसित राज्य निर्माण की उड़ान शुरू हुई है। यह समूचे प्रदेश और जनता के लिए खुशी, आत्मचिंतन और नए लक्ष्यों को तय कर, आगे बढ़ने का समय है। लिहाजा इसे किसी भी राजनैतिक चश्मे से देखना और भेदभाव की बातें का करना भी राज्यवासियों की भावनाओं के प्रति पाप जैसा है।

महेंद्र भट्ट उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि एक जिम्मेदार पार्टी होने के नाते कोई कैसे इस शुभ अवसर पर नकारात्मक कार्यक्रम कर सकता है। जब समूचा प्रदेश एकजुट होकर, विकास और जनकल्याण की उपलब्धियों पर चर्चा कर, विकसित भारत निर्माण के लिए नई ऊर्जा प्राप्त कर रहा है, तब कांग्रेस सरकार के कार्यों और भाजपा सरकार की नाकामियों के नाम पर प्रदर्शनी लगाना, कांग्रेस की नकारत्मक और विभाजनकारी मानसिकता को दर्शाता है। हम इस खुशी के अवसर पर अनावश्यक प्रतिकार नहीं करना चाहते हैं क्योंकि राज्यवासियों का जनादेश कौन बेहतर है, इसकी बार बार तस्दीक कर रहा है।

उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सहानुभूति जताते हुए आग्रह किया कि यह समय राजनैतिक पराजय की हताशा को प्रकट करने का नहीं है। मोदी जी विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेताओं में शामिल हैं और देवभूमि तो उन्हें अपना अभिभावक मानता है। लिहाजा उनका इस गरिमामई मौके पर राज्यवासियों की खुशियों में शरीक होने से हर तरफ उत्साह का माहौल है। रविवार को लाखों लोग, उनके साथ स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में शामिल होने वाले है, ऐसे में कांग्रेस को भी अपना नकारात्मक रवैया त्याग देना चाहिए। रजत जयंती वर्ष समारोह के सभी कार्यक्रम जनता सरकार के साथ मिलकर मना रही है, लिहाजा कांग्रेस को भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इसमें शामिल होना चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top