Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर, लम्बित पड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश। 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर, लम्बित पड़े कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश। 

देहरादून :- प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में जल संस्थान, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई आदि विभागों के अधिकारियों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी के अन्तर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं , पेयजल लाईनों, सड़क मार्गाें, पैदल मार्गोें, पुलिया आदि के निर्माण व सुदृढ़ीकरण कार्याें के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। बैठक में विधानसभा क्षेत्र मसूरी के क्षेत्र पंचायतों, ग्रामों व वार्डाें के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लम्बित कार्याें के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों को अवगत कराया तथा लम्बित कार्याें को शीघ्र पूर्ण किये जाने की मांग की।

बैठक में मंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आपदा के कारण क्षतिग्रस्त निर्माण व सुदृढ़ीकरण के जो कार्य अभी तक लम्बित पड़े हैं उनके निर्माण व सुदृढ़ीकरण में तेजी लाते हुए कार्याें को ससमय पूर्ण कर लिया जाय, ताकि स्थानीय जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देंश दिये कि लम्बित पडे़ कार्याें के सम्बन्ध में सम्ब्न्धित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से समन्वय अवश्य स्थापित किया जाय ताकि कार्याें को पूर्ण करने में सुविधा रहे।

मंत्री ने कुछ योजनाओं को प्राथमिकता से लेने के निर्देंश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिनमें मसूरी पेयजल योजना जो यमुना नदी में सिल्ट आने के कारण प्रभावित हुई है के सम्बन्ध में मंत्री ने अपर सचिव पेयजल को निर्देश दिये कि सम्बधित योजना के दुरुस्त संचालन के लिए तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। 

वहीं पथरियापीठ नीलकंठ विहार सीवर योजना के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा सम्बन्घित अधिकारियों से जानकारी लिए जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस योजना की स्वीेकृति के सम्बन्ध में प्रक्रिया गतिमान है तथा स्वीकृति एक माह के भीतर हो जाएगी।

वहीं चन्द्रोटी की आन्तिरक सड़कों व अनारवाला-मालसी मार्ग के सम्बन्ध में मंत्री द्वारा जानकारी मांगें जाने पर सम्बन्धित अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के टेण्डर हो चुकें हैं। शीघ्र ही शिलान्यास की कार्यवाही की जाएगी।

बैठक के अन्त में मंत्री ने सम्ब्न्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मसूरी विधान सभा क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित वार्डाें में क्षतिग्रस्त सड़क मार्गाें को भी प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाए, उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्माण कार्याें में समय के साथ ही गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में अपर सचिव पेयजल अपूर्वा, जल संस्थान से मुख्य महाप्रबन्धक डीके सिंह, जल निगम से अधीक्षण अभियन्ता मिसा सिन्हा, लोक निर्माण विभाग से राजेश कुमार तथा मसूरी विधान सभा क्षेत्र से संबंधित जनप्रतिनिधिगण व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top