Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।
मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।

व्यथित सुधा के गंभीर रोग से ग्रसित 2 वर्षीय बेटे अमन का अब हो रहा उपचार, 10 नवंबर को सुधा ने डीएम बंसल से बेटे के उपचार की लगाई थी गुहार।

व्यथित सुधा के गंभीर रोग से ग्रसित 2 वर्षीय बेटे अमन का अब हो रहा उपचार, 10 नवंबर को सुधा ने डीएम बंसल से बेटे के उपचार की लगाई थी गुहार।

डीएम के निर्देश पर दून चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञों ने जांच उपरांत एम्स में उपचार करने की दी सलाह।

एम्स के बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे उपचार; एसडीएम मुख्यालय अपूर्वा सिंह कर रही हैं मॉनिटरिंग।

जिलाधिकारी ने तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से उपचार के लिए थे निर्देश; एसडीएम मुख्यालय को सौंपा था जिम्मा।

देहरादून :- विगत दिवस जनता जनता दर्शन कार्यक्रम में 2 वर्ष के बालक अमन की व्यथित माता सुधा ने जिलाधिकारी सविन बंसल से फरियाद लगाई की उसका बेटा गंभीर बीमारी से ग्रसित है तथा पति मजदूरी करते हैं, वह बेटे का उपचार नहीं कर पा रही है, सुधा ने जिलाधिकारी से बेटे के उपचार की गुहार लगाई।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को बालक का उपचार कराने के निर्देश दिए तथा उपजिलाधिकारी मुख्यालय को उपचार की मॉनिटरिंग एवं व्यवस्था करने को निर्देशित किया। साथ ही निर्देश दिए थे कि यदि सरकारी में उपचार संभव न हो तो बालक का उपचार निजी चिकित्सालय हायर सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया जाए, जिलाधिकारी के निर्देश पर 2 वर्षीय बालक अमन की जांच दून चिकित्सालय में करवाई गई तथा बालक अमन को उपचार हेतु एम्स चिकित्सालय को रेफर किया गया जहां बच्चे को उपचार हेतु भर्ती करा दिया गया है, बच्चे का एम्स चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top