Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, गजा घण्टाकर्ण महोत्सव का किया भव्य शुभारम्भ।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का औचक निरीक्षण।
विकासखण्ड पोखड़ा का हो रहा है चहुंमुखी विकास, सतपाल महाराज।
विकासखण्ड पोखड़ा का हो रहा है चहुंमुखी विकास, सतपाल महाराज।
गर्मी से राहत के आसार, कल से कई जनपदों में बारिश के लिए, जारी किया गया आरेंज अलर्ट।
गर्मी से राहत के आसार, कल से कई जनपदों में बारिश के लिए, जारी किया गया आरेंज अलर्ट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, अल्मोड़ा को दी 138 करोड़ की सौगात।
नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने अल्मोड़ा में, राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में, विजेताओं को किया सम्मानित।
सीएम धामी ने अल्मोड़ा में, राज्य स्तरीय एसडीजी एचीवर्स अवार्ड समारोह में, विजेताओं को किया सम्मानित।
मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत, अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने पीएम पोषण योजना के तहत, अधिक से अधिक स्कूलों का सोशल ऑडिट कराए जाने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर, जनता की सुनी जनसमस्याएं अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर, जनता की सुनी जनसमस्याएं अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश।

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव के बेटे के खिलाफ, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, तीन दिन के अंदर थाने में उपस्थित होने का दिया नोटिस।

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव के बेटे के खिलाफ, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, तीन दिन के अंदर थाने में उपस्थित होने का दिया नोटिस।

देहरादून :- खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर कांस्टेबल राजेश सिंह के खिलाफ पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस ने धारा 30 आर्म्स एक्ट व धारा 126/352 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। दिव्य प्रताप सिंह को बयान दर्ज कराने के लिए तीन दिन के अंदर राजपुर थाने में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है। साथ ही दिव्य प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण/निलंबन के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी गई है।

यशोवर्धन के अनुसार, 15 जुलाई की देर रात वह दिलाराम चैक से साईं मंदिर की ओर जा रहे थे। पैसेफिक मॉल के पास पीछे से आ रही एक कार ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण वह साइड नहीं दे पाए। उनका आरोप हैं कि मसूरी डायवर्जन पहुंचते ही उनकी कार को सफेद लैंड क्रूजर और बोलेरो ने टक्कर मारकर रोक लिया। इसके बाद दोनों गाड़ियों से उतरे लोग उनकी ओर बढ़े और उनसे मारपीट करने लगे। यशोवर्धन का आरोप है कि दिव्य प्रताप सिंह और उनके गनर राजेश सिंह ने उन्हें कार से खींचकर नीचे गिराया और लात-घूंसे मारे। जबकि, एक अन्य व्यक्ति ने उसे पिस्तौल दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। यशोवर्धन ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी शर्ट पर लगा राष्ट्रीय ध्वज का प्रतीक भी अपमानित किया गया।

देहरादून के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गनर को निलंबित कर दिया गया है। घटना में प्रयुक्त बोलेरो को सीज कर दिया है। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन व प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा 30 आर्म्स एक्ट व धारा 126/352 बीएनएस की बढ़ोतरी की गयी है। दिव्य प्रताप सिंह को बयान दर्ज कराने के लिए तीन दिन के अंदर राजपुर थाने में उपस्थित होने का नोटिस दिया गया है। साथ ही दिव्य प्रताप सिंह के शस्त्र लाइसेन्स निरस्तीकरण/निलंबन के लिए जिलाधिकारी हरिद्वार को रिपोर्ट भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top