Breaking News
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।

रामनगर में बीजेपी पर जमकर बरसी प्रियंका गाँधी, देवभूमि से गाँधी परिवार के रिश्ते गिनाये, हुयी भावुक।

रामनगर में बीजेपी पर जमकर बरसी प्रियंका गाँधी, देवभूमि से गाँधी परिवार के रिश्ते गिनाये, हुयी भावुक।

देहरादून:- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड के रामनगर में पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट के लिए ​न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया। प्रियंका ने अपने भाषण की शुरुआत उत्तराखंड से अपने लगाव के साथ की। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि उनके पापा, भाई और उनके साथ ही उनके बच्चों ने भी देहरादून से शिक्षा ग्रहण की है। प्रियंका ने कॉर्बेट पार्क में बिताई गई छुट्टियों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही प्रियंका भाषण दे रही थी तो लगा उनमें तेवर स्वर्गीय इंदिरा गाँधी का समा गया हो लोग भाषणों पर तालियां बजा रहे थे।

कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बीजपे की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि,भाजपा नेता हमेशा कांग्रेस के नेताओं के ऊपर आरोप लगाते हैं जबकि 10 सालों से कांग्रेस सत्ता में भी नहीं है सत्ता में तो भाजपा की सरकार है। प्रियंका गांधी ने कहा,कब तक ये कांग्रेस को दोष देते रहेंगे। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है,10 वर्षों से भाजपा पूर्ण सत्ता में है…कहते हैं 400 पार और अधिक बहुमत चाहिए। भाजपा के लोग कहते हैं कि,75 सालों में कुछ नहीं हुआ,अगर नहीं हुआ तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया।आईआईटी,आईआईएम और देश में एम्स कहां से आए…..अगर पंडित जवाहर लाल नेहरु ने 1950 के बाद इन्हें नहीं बनाया होता को क्या आज ये सब संभव था।

आपको बता दें कि,प्रियंका गांधी ने नैनीताल के राममनगर में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया है.जिसके लिए नेता विपक्ष यशपाल आर्य और प्रदेश कांग्रेस की टीम ने जमकर पसीना बहाया था और एक भारी भीड़ जुताई जिसके सामने आज पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इस जनसभा में प्रियंका जमकर ग़रज़ी। यहाँ से गणेश गौदियाल कांग्रेस के प्रत्याशी हैं.इनके सामने चुनावी मैदान में बीजेपी के अनिल बलूनी ताल ठोंक रहे हैं। प्रियंका गांधी की 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में ये पहली रैली थी ।

अग्निवीर योजना को रद्द करने का किया वादा

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर अपने उत्तराखंड दौरे की तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा,आज देवभूमि उत्तराखंड की बहनों-भाइयों से संवाद करने का सुअवसर मिला आप देश के किसी कोने में चले जाइए जनता एक ही बात कह रही है कि…बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है वीरभूमि उत्तराखंड के जो नौजवान सेना में जाने का सपना देखते थे वे आज निराश है  मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं का सपना तोड़ा है कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही अग्निवीर को रद्द करके सामान्य भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा जनता से मेरी एक ही अपील है कि अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचिए और अबकी बार जनता की सरकार बनाइए।

कार्यक्रम में कांग्रेस की उत्तराखंड शह प्रभारी दीपिका पांडे, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी, विधायक जसपुर आदेश चौहान, विधायक खटीमा भुवन कापड़ी, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदेश, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्ग पाल, पूर्व सांसद महेंद्र सिंह पाल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, उत्तराखंड महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के अलावा पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी गणेश गोदियाल, नैनीताल सीट से प्रत्याशी प्रकाश जोशी के साथ ही अल्मोड़ा सीट के प्रत्याशी प्रदीप टम्टा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top