Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।

छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।

मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।

मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से, समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने की शिष्टाचार भेंट।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में समाजसेवी, अभिनेता एवं होटल व्यवसायी देव रतूड़ी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री ने देव रतूड़ी का स्वागत किया और उनसे विभिन्न सामाजिक एवं जन-कल्याणकारी विषयों पर व्यापक चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने देव रतूड़ी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तराखंड मूल के व्यक्तित्व जब राष्ट्रीय व वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान स्थापित करते हैं और साथ ही अपने राज्य के विकास में योगदान देने के लिए निरंतर तत्पर रहते हैं, तो यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय होता है। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि राज्य सरकार पर्यटन, संस्कृति और युवा उद्यमिता से जुड़े क्षेत्रों को नई गति देने के लिए निरंतर गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है, तथा इस दिशा में समाजसेवियों और निजी क्षेत्र से जुड़े अनुभवी जनों के सहयोग का स्वागत करती है।

देव रतूड़ी ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की सराहना की और कहा कि वे भविष्य में भी उत्तराखंड के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top