Breaking News
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।

प्रियंका गांधी ने ध्वस्त किए भाजपा के हवाई किले, राजीव महर्षि, चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर।

प्रियंका गांधी ने ध्वस्त किए भाजपा के हवाई किले, राजीव महर्षि, चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर।

देहरादून:- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया को-ऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने दावा किया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की रामनगर और  रुड़की में हुई दो सफल रैलियों के बाद भाजपा के हवाई किले ध्वस्त हो गए हैं। महर्षि ने कहा कि दोनों रैलियां उम्मीद से अधिक सफल रही और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जिस तरह लोग उमड़े, उससे भाजपा खेमे में निश्चित रूप से हड़कंप मच गया है। श्रीमती प्रियंका गांधी ने जिस तरह से प्रदेश के मुद्दों को एड्रेस किया, और रैलियों में आए लोगों ने जो रिस्पॉन्स दिया, उससे चुनाव का नतीजा भी निर्धारित हो गया है।

महर्षि ने कहा कि प्रियंका जी ने महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, अंकिता हत्याकांड जैसे मुद्दे उठा कर भाजपा को निरुत्तर किया है। साथ ही देवभूमि की आस्था, मर्यादा और श्रद्धा को लेकर उन्होंने भाजपा के बड़े वाले स्टार प्रचारकों को जो आईना दिखाया, उसके बाद उनके पास बगलें झांकने के अलावा कोई चारा नहीं रह गया है। प्रियंका जी ने जो भी संवाद प्रदेश की जनता से किया, उससे प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की विजय निश्चित हो गई है और भाजपा के रेत के महल आंधी में उड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि आज तक भाजपा के स्टार प्रचारक झूठ का महल बना कर वोटों की फसल काटते आ रहे थे लेकिन आज की रैलियों से तय हो गया है कि लोग अब भाजपा के कुशासन को बर्दाश्त करने के लिए तैयार नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि रुड़की और रामनगर की सफल रैलियों के बाद कांग्रेसजनों का मनोबल बहुत ऊंचा हो गया है और चुनाव अभियान के बचे दिनों में घर घर तक कांग्रेस के न्याय पत्र को पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा आज तक झूठ के बल पर लोगों को भ्रमित करते हुए ठगती आई है लेकिन अब लोग जागरूक हो गए हैं और इस बार भाजपा सरकार की विदाई निश्चित हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top