Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।

मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर, डीएम।

मंत्री रेखा आर्या ने “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा कर, अधिकारियो को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

मुख्यमंत्री धामी ने GPS/GIS मैपिंग एवं, तकनीकी सर्वेक्षण के लिए अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, पोलो ग्राउंड पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को, नई दिल्ली के लिए शुभकामनाओं सहित किया विदा।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित पोलो ग्राउंड पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को नई दिल्ली के लिए शुभकामनाओं सहित विदा किया। ज्ञात हो कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मसूरी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने के उपरांत वापस दिल्ली लौटे।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि होने के साथ-साथ ‘वीरभूमि’ भी है और यहां के जवानों ने हमेशा देश की सेवा में अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया है।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मार्गदर्शन से देश की रक्षा व्यवस्था और सैनिकों के कल्याण कार्यों में निरंतर मजबूती आई है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी रक्षा मंत्री का सहयोग उत्तराखण्ड को विशेष रूप से सैनिक कल्याण के क्षेत्र में मिलता रहेगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, अरविंद सेमवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top