Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1226 मरीजों ने उठाया लाभ।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का 1226 मरीजों ने उठाया लाभ।

कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में कोटद्वारवासियों ने बढ़चढ़कर की भागीदारी।

श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार में आयोजित हुआ विशाल शिविर। 

मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने किया शिविर का शुभारंभ।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल, देवी रोड, कोटद्वार में मंगलवार, 02 दिसम्बर 2025 को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1226 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।

मंगलवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि, ऋतु भूषण खण्डूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड, विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र रावत, मेयर, कोटद्वार, राज गौरव नौटियाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा कोटद्वार, धीरेन्द्र मोहन रतूड़ी, निदेशक, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कल कोटद्वार, दिनेश सिंह नेगी, प्रधानाचार्य श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कल, देवी रोड, कोटद्वार गिरीश उनियाल, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती ऋतु भूषण खण्डूड़ी ने श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल के माननीय चेयरमैन, पूज्य श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्रीमहंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा सतत रूप से किए जा रहे स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और जनकल्याण के प्रयास सराहनीय हैं। उत्तराखण्ड में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित करने में इस संस्थान का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अस्पताल उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से विशेषकर ग्रामीण एवं जरूरतमंद जनता के लिए जीवन रेखा बन चुका है। इस प्रकार की सेवाएँ न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ा रही हैं, बल्कि समाज में सेवा, संवेदना और समर्पण की अनोखी मिसाल भी प्रस्तुत कर रही हैं।

विशिष्ठ अतिथि शैलेन्द्र रावत, मेयर, कोटद्वार ने अपने उद्बोधन में कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जनजागरूकता फैलाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की भूमिका अत्यंत सराहनीय और महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा की जा रही यह पहल समाज को स्वस्थ भविष्य की दिशा में अग्रसर करने वाला एक अनुकरणीय प्रयास है।

राज गौरव नौटियाल, जिलाध्यक्ष, भाजपा कोटद्वार ने अपने संबोधन में एस.जी.आर.आर. एजुकेशन मिशन की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था न केवल विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा उपलब्ध करा रही है, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का भी विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि एसजीआरआर एजुकेशन मिशन द्वारा शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर दिया जा रहा विशेष ध्यान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

शिविर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. शहनवाज़ नाज़िर ए. झनकवाल, न्यूरोलाॅजी से डाॅ अकांक्षा अग्रवाल, कार्डियोलाॅजी से डाॅ नितिन बडेवाल, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग से डाॅ दीक्षा रमोला, मेडिसिन विभाग से डाॅ पंकज जोशी एवम् डाॅ उत्कर्ष रावत, सर्जरी से डाॅ अंकित सिंह, शिशु रोग विभाग से डाॅ शिप्रा चैहान, नेत्र रोग विभाग से डाॅ शिवानी यादव, त्वचा एवम् यौन रोग विभाग से डाॅ चिताम्बरा जोशी, फिजियोथैरेपी से डाॅ सुशांत किमोठी, मनोरोग विभाग से डाॅ नीतू गर्ग, हड्डी रोग विभाग से प्रितीश गौतम, दंत रोग विभाग से डाॅ अभिषेक शर्मा, नाक कान गला रोग विभाग से डाॅ हर्षित गुप्ता ने मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श दिये।

कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशू द्विवेदी, डीएस नेगी, रोशन नेगी, रमा हिंदवान, सरिता डबराल, डाॅ शिवी, श्वेता बिष्ट, प्रणव बमराडा, डाॅ ऋतुजा सहित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसम्पर्क अधिकारी विवेक शर्मा एवम् एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, कोटद्वार सहित सभी शिक्षकों एवम् सहायक स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में एस जी आर आर पब्लिक स्कूल कोटद्वार के तीनों स्कूलों, एस जी आर आर कॉलेज ऑफ़ पैरा मेडिकल एवम कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ने भी सहभागिता की.श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों की निःशुल्क ई.सी.जी. जॉच, ब्लड शुगर जॉच एवम् ब्लड प्रैशर जॉच की गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से रोगियों को निःशुल्क दवाईयों भी वितरित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top