Breaking News
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, ₹53.72 करोड़ की लागत से बनने वाले, टपकेश्वर–गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का किया भूमिपूजन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, ₹53.72 करोड़ की लागत से बनने वाले, टपकेश्वर–गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का किया भूमिपूजन।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गढ़ी कैंट स्थित डाकरा बाजार में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ₹53.72 करोड़ की लागत से बनने वाले टपकेश्वर–गढ़ी कैंट सीवर लाइन परियोजना का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि ₹53.72 करोड़ की लागत से बनने वाली यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करेगी और स्थानीय निवासियों को प्रदूषण व जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाएगी। इस दौरान उन्होंने गढी कैंट के सम्भ्रान्त एवं विशिष्ट जनों को सम्मानित किया। 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि “धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी समय पर करती है। विकास कार्यों की यह निरंतरता सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मंत्री जोशी ने कहा कि सरकार क्षेत्र की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और इस परियोजना के पूर्ण होने से हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि पिछले दो दिनों से मसूरी विधानसभा में लगभग 23 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया जा चुका है। मंत्री जोशी का कहना है कि हमारी सरकार के द्वारा लगातार विकास कार्यों को अनवरत रूप से किया जा रहा है। 

मंत्री जोशी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी देवभूमि पूरे देश में 75 % सैनिकों की आपूर्ति करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की परिकल्पना के अनुरूप पंचम धाम सैन्यधाम को जल्द जनता के लिए समर्पित किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, विष्णु गुप्ता, राजेंद्र कौर सौंधी, ज्योति कोटिया, प्रदीप रावत, समीर डोभाल, बेला गुप्ता, देवेंद्र पाल सिंह, मधु खत्री, टी. डी.भूटिया, मनोज क्षेत्री, प्रभा शाह, निर्मला भट्ट, रेखा, सारिका खत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top