Breaking News
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।

हरदा की पार्टी मे कांग्रेसी माल्टा रसहीन, और राजनीतिक स्वाद से पर, महेंद्र भट्ट।

हरदा की पार्टी मे कांग्रेसी माल्टा रसहीन, और राजनीतिक स्वाद से पर, महेंद्र भट्ट।

देहरादून :- भाजपा ने हरदा माल्टा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी माल्टाओं में जूस नहीं है और कुछ निकला भी तो हार का कसैला स्वाद ही आयेगा। प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने टिप्पणी करते कहा कि आज भी पूर्व सीएम के जेहन में जूस से अधिक चिंता माल्टा से डेनिस जैसे शराब ब्रांड बनाने की रहती है।

पूर्व सीएम हरदा की माल्टा पार्टी और उसमें किए कांग्रेसी दावे आधारित मीडिया सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए भट्ट ने कहा, कांग्रेस पार्टी धरातल पर कम सोशल मीडिया में ही अधिक नजर आती है। विपक्ष के नाते आज वे मुद्दाविहीन और विचारहीन पार्टी बनकर रह गई है। क्योंकि जनता की अधिकांश आकांक्षाओं से जुड़े विषयों पर मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व भाजपा सरकार सकारात्मक कदम उठा चुकी है। जो थोड़े बहुत मुद्दे शेष हैं, उनको लेकर भी जनता को हमारी सरकार पर ही विश्वास है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं में अब जनसरोकारों और जनहित के मुद्दों चिंता करने का साहस भी नहीं रह गया है। यही वजह है कि कभी माल्टा, कभी निम्बू, कभी पहाड़ी अनाजों को लेकर ही वे मीडिया का ध्यान आकृष्ट करने के लिए ही सोशल मीडिया इवेंट करते रहते हैं।

उन्होंने इस दौरान हरदा समेत तमाम कांग्रेस नेताओं के बयानों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेसी माल्टाओं में अब जूस नहीं निकलने वाला है। जब जोश और जूस था, तब ये सभी उससे भ्रष्टाचार की डेनिस बनाते रहे है। अब भी इनके पूर्व सीएम का ध्यान, माल्टा किसानों पर कम, अपने पूर्व कुख्यात डेनिस ब्रांड जैसे शराबों के उत्पादन में अधिक है। उन्होंने हरदा को सुझाव देते हुए कहा, अब उनके नेताओं में जोश या जूस कुछ भी नहीं बचा, लिहाजा ज्यादा प्रयास करोगे तो जीत नहीं हार का कसैला स्वाद ही आने वाला है। आज प्रदेश की महान जनता अपनी मेहनत और सरकार की कुशल नीतियों से विकास के मीठे स्वाद का आनंद ले रही है। लिहाजा कांग्रेस पार्टी के लिए 27 में हरदा के राजनैतिक माल्टा जूस का स्वाद 17 के चुनाव परिणामों की तरह कड़वा आना निश्चित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top