Breaking News
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
सीएम धामी ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनीं समस्याएं, त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश। 
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
दून में सेवा संकल्प अभियान का पुरकुल गांव से आगाज, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी समस्याएं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
आंगनबाड़ी कार्यकत्रि हैं विभाग की मजबूत रीढ़, विषम परिस्थितियों में करती हैं अपने दायित्वों का निर्वहन, रेखा आर्या।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मजबूत एम-पैक्स से गांव मजबूत होंगे और मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखण्ड बनेगा, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर दिया खेल में आगे बढ़ने का संदेश, कहा युवा है देश का भविष्य।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
धामी सरकार की दूरगामी सोच, धार्मिक और पर्यटन स्थलों व 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क जोड़ने की तैयारी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजेन्द्र नगर में नवनिर्मित पार्क का किया लोकार्पण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी।

कांग्रेस की 14 दिसम्बर दिल्ली के रामलीला मैदान में, वोट चोर – गद्दी छोड़ महारैल की तैयारियां हुई तेज, राजीव महर्षि।

कांग्रेस की 14 दिसम्बर दिल्ली के रामलीला मैदान में, वोट चोर – गद्दी छोड़ महारैल की तैयारियां हुई तेज, राजीव महर्षि।

देहरादून :- अखिल भारतीय कांग्रेस के आह्रवान पर दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली के राम लीला मैदान में होने वाली विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली की तैयारी हेतु उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने रैली की सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव दिये।  

उपरोक्त जानकारी देते हुए निवर्तमान मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्रवान पर दिनांक 14 दिसम्बर 2025 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ महा रैली का आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि दिनांक 14 दिसम्बर को कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में दिल्ली में होने वाली विशाल रैली में शिरकत करने पहुंचेंगे।

राजीव महर्षि ने यह भी बताया कि ’’वोट चोर – गद्दी छोड़’’ रैली को सफल बनाने हेतु विभिन्न समन्वय समितियों का गठन किया गया है जिसमें सोशल मीडिया समन्वय समिति हेतु अभिनव थापर को प्रदेश मुख्यालय, संदीप चमोली को गढवाल मंडल तथा किशोर कुमार को कुमाऊं मंडल का समन्वयक नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम समन्वय समिति हेतु राजेन्द्र शाह को गढ़वाल मंडल एवं नितिन पंत को कुमाऊं मंडल का समन्वयक बनाया गया है। वरिष्ठ नेता जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, श्रीमती गोदावरी थापली, ओम प्रकाश सती बब्बन, सुलेमान अली एवं आदर्श सूद को प्रदेश मुख्यालय से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं से सम्पर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी जिला/महानगर कांग्रेस अध्यक्षगणों से अपेक्षा की गई है कि वे रैली की सफलता हेतु विधानसभा वार नियुक्त प्रभारीगणों से समन्वय स्थापित करते हुए रैली के लिए भेजे गये फोटो- वीडियो डाटा एवं अपने जनपद से रैली में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की सूचनायें प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी वाट्सअप नम्बर पर भेजना सुनिश्चित करते हुए रैली की सफलता सुनिश्चित करने में सहयोग करेंगे।

महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में होने वाली रैली में प्रतिभाग करने को उत्साहित हैं।

बैठक में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, राजीव महर्षि, शंकर चन्द्र रमोला, राजेन्द्र शाह, विरेन्द्र पोखरियाल, राजेश चमोली, अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, अभिनव थापर, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, संदीप चमोली, प्रदीप जोशी, महेन्द्र सिंह नेगी, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, ओम प्रकाश सती, संजय कनौजिया, शीशपाल बिष्ट, अनिल नेगी, अमेन्द्र बिष्ट, सुलेमान अली, आदर्श सूद, अखिलेश उनियाल, विजयपाल रावत, राजेन्द्र दानू , नेमीचंद सूर्यवंशी आदि नेता उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top