Breaking News
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भगरतौला में किसानों से किया संवाद, पॉलीहाउस क्लस्टर मॉडल की सराहना की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भगरतौला में किसानों से किया संवाद, पॉलीहाउस क्लस्टर मॉडल की सराहना की।

देहरादून/अल्मोड़ा :- कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कुमाऊँ दौरे के दौरान आज जनपद अल्मोड़ा के विकासखण्ड धौलादेवी स्थित ग्राम भगरतौला का दौरा किया। गांव पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री जोशी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

कृषि मंत्री जोशी ने चौपाल के माध्यम से कृषकों के साथ संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और सुझाव भी प्राप्त किए। उन्होंने पॉलीहाउस का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की स्थिति का विस्तृत अवलोकन किया।

भगरतौला ग्रामीणों ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि जिला योजना एवं उद्यान विभाग द्वारा स्थापित 100 से अधिक पॉलीहाउस में क्लस्टर आधारित कृषि की जा रही है, जिसमें आलू, शिमला मिर्च, गोभी, मैथी, धनिया, मिर्च आदि सब्जियों की खेती हो रही है। इससे स्थानीय किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है और आजीविका मजबूत हुई है। मंत्री जोशी ने किसानों के इस प्रयास की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने सैम देवता समूह की लखपति दीदियों से भी वार्ता की और उनके स्व–रोजगार एवं महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।

विभागीय मंत्री ने जंगली जानवरों के आतंक की समस्या और फेसिंग भुगतान तथा पॉलीहाउस की पन्नी बदलने संबंधी मामलों पर कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। भगरतौला गांव के दौरे के दौरान कृषि मंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने हेतु हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

भ्रमण के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनपड़ चाय बागान का भी अवलोकन किया और वहां कार्य कर रहे लोगों से भी वार्ता की। इसके उपरांत कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनी गांव और तरुला गांव पहुंचकर किसानों की समस्याएं भी सुनी और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। नैनी गांव में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पानी लिफ्टिंग के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसानों को कृषि यंत भी प्रदान किए।

कृषि मंत्री जोशी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी कृषि एवं उद्यान योजनाओं को न्याय पंचायत स्तर तक पहुंचाने के लिए कैंप आयोजित किए जाएं, ताकि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर किसान तक बेहतर सुविधाएं, अनुदान और नई तकनीकें समय पर उपलब्ध हों।

इस अवसर पर किसान खीमा नन्द पांडेय, रेबाधर पाण्डेय, देवदार पाण्डेय, हरि प्रसाद सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top