Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

ऑनलाइन होगी राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया, रेखा आर्या। 

ऑनलाइन होगी राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया, रेखा आर्या। 

विभाग की भुगतान और बिलिंग प्रोसेस भी डिजिटल की जाएगी।

राशन विक्रेताओं का 3 महीने का लाभांश अगले तीन दिन में होगा जारी। 

देहरादून :- प्रदेश में राशन कार्ड बनवाने की आवेदन प्रक्रिया अगले साल से ऑनलाइन हो जाएगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों की बैठक में मंगलवार को इसके निर्देश दिए। सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की विसंगति को दूर करने के लिए पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही राशन विक्रेताओं के भुगतान और उनकी बिलिंग की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि इस साल मई महीने तक का लाभांश सभी जनपदों में राशन वितरण कर्ताओं को दिया जा चुका है और अगले 3 महीने का लाभांश भी 2 से 3 दिन में उन्हें भेज दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इस साल अब तक केंद्र सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 98% धान की खरीद हो चुकी है। लक्ष्य को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ पत्राचार किया जा रहा है जिससे कि प्रदेश के अन्य धान किसानों की फसल भी एमआरपी पर खरीदी जा सके।

कैबिनेट मंत्री आर्या ने बैठक में कहा कि नए राशन कार्ड बनाते समय सिर्फ इस चीज को आधार ना बनाया जाए कि किसका आवेदन कितना पुराना है। बल्कि अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से यह सुनिश्चित करें कि सबसे ज्यादा जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन कार्ड पहले मिले। इस प्रक्रिया में उन्होंने विकलांग, तलाकशुदा, परित्यकता, अनाथ और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

बैठक में खाद्य सचिव एल फैनई, खाद्य आयुक्त रणवीर चौहान, अपर आयुक्त पीएस पांगती, राशन डीलर एसोसिएशंस के प्रदेश अध्यक्ष रेवाधार बृजवासी समेत अन्य अधिकारी व राशन विक्रेताओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top