Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

स्वास्थ्य विभाग को मिले 10 और नये विशेषज्ञ चिकित्सक, विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने दिया, तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी। 

स्वास्थ्य विभाग को मिले 10 और नये विशेषज्ञ चिकित्सक, विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने दिया, तैनाती प्रस्ताव को मंजूरी। 

प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में मजबूत होगी स्वास्थ्य सेवाएं।

देहरादून :- सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को 10 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। पीएमएचएस संवर्ग के इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अनुमोदन दे दिया है। पीजी कोर्स पूर्ण करने के उपरांत इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को इनकी विशेषज्ञता को देखते हुये प्रदेशभर के विभिन्न चिकित्सालयों में तैनाती दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति से जहां प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होगी वहीं दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को बेहतर उपचार मिल सकेगा। 

प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिये राज्य सरकार प्रत्येक स्तर पर काम कर रही है। सरकार द्वारा चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ सेवाओं के विस्तार के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की निरंतर तैनाती की जा रही है ताकि स्थानीय स्तर पर आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग को 10 और विशेष चिकित्सक मिल गये हैं। जिसमें एमडी पथौलॉजी व एमडी कम्यूनिटी मेडिसिन में 2-2, जबकि एमडी मेडिसिन, एमडी एनेस्थिसिया, डीएनबी फैमली मेडिसिन, फैमली मेडिसिन, अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र सर्जन के 1-1 विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद राज्य सेवा में लौटे इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की नवीन तैनाती को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मंजूरी दे दी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों को उनके विशेषज्ञता के अनुरूप प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विभिन्न चिकित्सा इकाईयों में रिक्त पदों के सापेक्ष तैनाती दी गई है। जिसमें डॉ. नेहा कल्पासी व डॉ. आयुषी चौहान को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़, डॉ. विकास थलेड़ी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैरसैंण, डॉ. जयशंकर को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर, डॉ. अनुराधा हयांकी व डॉ. सृष्टि भारती को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौखुटिया, डॉ. अनुराग अग्रवाल व डॉ. दीपक शर्मा को उप जिला चिकित्सालय काशीपुर, डॉ. चेतन अग्रवाल को जिला चिकित्सालय रूद्रप्रयाग तथा डॉ. स्नेही कल्याल को बेस अस्पताल हल्द्वानी में तैनाती दी गई है।

स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की मांग के प्रति राज्य सरकार संजीदा है। चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निरंतर तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग को 10 और विशेषज्ञ चिकित्सक मिल गये हैं। जिन्हें प्रदेश की विभिन्न चिकित्सा इकाईयों तैनाती दे दी गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। – *डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड।* 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top