Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

दो माह में पूर्ण हो कण्डारस्यूं पेयजल योजना, डॉ धन सिंह रावत।

दो माह में पूर्ण हो कण्डारस्यूं पेयजल योजना, डॉ धन सिंह रावत।

पेयजल योजना से वंचित गांवों तक भी पहुंचे पानी, बिछें नई लाइने।

देहरादून/श्रीनगर :- श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समस्या दूर कर दी जायेगी। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। खासकर कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना को दो माह के भीतर पूर्ण करने को कहा गया है।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जायेगी, ताकि कोई भी परिवार पेयजलापूर्ति से वंचित न रहे। इसके लिये जल संस्थान एवं पेयजल निगम के अधिकारियों को ठोस निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की अति महत्वकांक्षी पेयजल परियोजनाओं में एक कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग पेयजल योजना को दो माह के भीतर पूर्ण करने को विभागीय अधिकारियों को कहा गया है। उन्होंने कहा योजना के निर्माण में गुणवत्ता मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल योजना के तहत बनने वाले सर्विस टैंक, पाइपलाइनें इत्यादि के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिये ताकि शीघ्र ही इस परियोजना का लाभ ग्रामीणों को मिल सके।

डॉ रावत ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों को पेयजलापूर्ति से आच्छादित किया जायेगा। इसके लिये सभी गांवों में पेयजल योजनाओं से जोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि जो गांव पेयजल योजना से वंचित रह गये हैं उन्होंने दूसरी पम्पिंग योजना से जोड़ा जायेगा, इस सम्बंध में कार्यदायी संस्था व विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा पेयजल योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों क्षेत्रों में निरन्तर 24 घंटे पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।

कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र का अंतर्गत बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना, चुणखेत पेयजल योजना, कलियासौड पेयजल योजना, बिलकेदार पेयजल योजना एवं थलीसैण नगर पंचायत पम्पिंग पेयजल योजना को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top