Breaking News
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन।
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।  
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
मुख्य सचिव से देवप्रयाग क्षेत्र के टॉपर विद्यार्थियों ने की मुलाकात, मुख्य सचिव ने तकनीक के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की दी सीख।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी 18 सितंबर को, 140 चयनित विद्यार्थियों से करेंगे सीधे संवाद, सुनेंगे विकसित उत्तराखण्ड का विजन।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सीएम धामी के जन्मदिवस में उमड़ा आत्मीयता का माहौल, मंत्रीगण, अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पीसीओएस से बचाव का दिया मंत्र।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित जनगणना संपन्न कराने के दिए निर्देश।

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने, लोकसभा में उठाया कौलागढ़–बाजावाला मार्ग चौड़ीकरण का मुद्दा।

टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने, लोकसभा में उठाया कौलागढ़–बाजावाला मार्ग चौड़ीकरण का मुद्दा।

देहरादून :- सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान कैंट विधानसभा से विधायक श्रीमती सविता कपूर जी के अनुरोध पर देहरादून जनपद के कौलागढ़ क्षेत्र में वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) से संबंधित अड़चनों के कारण आम जनता को हो रही गंभीर समस्याओं का मुद्दा उठाया।सांसद ने नियम 377 के तहत सदन को अवगत कराया कि देहरादून–कौलागढ़–बाजावाला मार्ग, जो आगे राष्ट्रीय राजमार्ग (पोंटा साहिब मार्ग) से जुड़ता है, अत्यंत संकरा होने के कारण आए दिन यातायात जाम एवं सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। इस मार्ग का उपयोग कौलागढ़, बाजावाला सहित आसपास के अनेक गांवों के निवासी देहरादून शहर से आवागमन हेतु करते हैं। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान हेतु प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग देहरादून द्वारा एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके अंतर्गत कौलागढ़ चरखी गेट से होते हुए वन अनुसंधान संस्थान की सुरक्षा दीवार के भीतर से लगभग 1500 मीटर लंबाई में 30 फीट चौड़ा मार्ग बाजावाला तक विकसित किया जाना प्रस्तावित है। किंतु वन अनुसंधान संस्थान स्तर पर अनुमति एवं विभागीय अड़चनों के कारण अब तक स्थलीय निरीक्षण एवं आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त नहीं हो पाई हैं।

सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव जी से जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त मार्ग के शीघ्र चौड़ीकरण हेतु आवश्यक अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध आवागमन की सुविधा मिल सके।

कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर एवं क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण जनसमस्या को लोकसभा में प्रभावी रूप से उठाने हेतु माननीय सांसद का आभार व्यक्त किया तथा आशा जताई कि शीघ्र ही इस विषय का सकारात्मक समाधान निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top