Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

उत्तराखंड के साथ UP में भी CM धामी का जलवा

उत्तराखंड के साथ UP में भी CM धामी का जलवा

मझौला, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में सीएम धामी को सुनने के लिए उमड़ी जनता, जनसभा में भारी संख्या में लोग उपस्थित

उत्तराखण्ड के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी जनता के बीच दिखी मुख्यमंत्री धामी के लिए दीवानगी

धाकड़ फैसलों से अन्य राज्यों में सीएम धामी को मिल रही अलग पहचान

पीलीभीत से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्ष में मतदान के लिए पुष्कर धामी ने की जनता से अपील

भाजपा के प्रचार के लिए आज पीलीभीत दौरे में हैं सीएम धामी, लगातार कर रहे हैं जनसभाओं को संबोधित

“वर्ष 1984 में हुए सिख दंगों के दोषियों को कांग्रेस ने बचाने का कार्य किया, उनके पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है कि वे हमारे सिख भाइयों से वोट मांगे।”:- मुख्यमंत्री धामी

मोदी के नेतृत्व में विकास और समृद्धि के हुए नए कीर्तिमान स्थापित – मुख्यमंत्री

मोदी की योजनाओं ने देश में हर गरीब और समाज में पिछले पायदान पर खड़े व्यक्ति की ज़िंदगी बदलने का किया काम – मुख्यमंत्री

विपक्ष हमेशा सनातन धर्म को नीचा दिखाता है – मुख्यमंत्री

पीलीभीत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरनपूर, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) में आयोजित ‘कार्यकर्ता सम्मेलन’ में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस क्षेत्र का पड़ोसी हूँ। हमारे क्षेत्र से आकर शारदा (नदी) इस क्षेत्र को सींचने का काम करती है। उन्होंने कहा इस सम्मेलन का उद्देश्य है कि मोदी एवं भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों को सबने मिलकर जन-जन तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा आप लोग समाज के बेहतर भविष्य के लिए समय समय पर मार्गदर्शन देते रहे हैं। पुनः एकजुट होकर सभी को भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद की विजय सुनिश्चित करने में समाज का मार्गदर्शन करना है। उन्होंने कहा पूर्व की सरकारों ने प्रबुद्धजनों का तिरस्कार किया, परन्तु मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रबुद्धजनों को सम्मान दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के कुशल नेतृत्व में आज विकास और समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भारत में चहुंमुखी विकास हो रहा है, भारत विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। आज भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। आज बड़े बड़े देश भी अचंभित होते हैं कि भारत में सब्जी की एक छोटी सी दुकान लगाने वाली महिला भी UPI के ज़रिए मोबाइल से पेमेंट का लेनदेन कर रही है। दुनिया का 50% डिजिटल ट्रांजेक्शन हमारे देश में हो रहा है, क्योंकि हमारे पास मोदी के रूप में एक दूरदर्शी और दृढ़निश्चयी प्रधानमंत्री है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की योजनाओं ने देश में हर गरीब और पिछड़े लोगों की ज़िंदगी बदलने का काम किया है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पिछले 10 सालों में देश के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा मोदी ने देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। जिसमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है। तीन तलाक कानून लागू किया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू किया गया है। सेना को सशक्त किया गया है आज सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे समर्पित भाव से देशवासियों की सेवा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में करतारपुर कॉरिडोर बनाने का काम हुआ है। विपक्ष हमेशा सनातन धर्म को नीचा दिखाने का काम करता है। गठबंधन के लोग इस पर चुप्पी साध लेते हैं। पहले कांग्रेस के राज में घोटालों का अंबार लगा रहता था, हर दिन नए घोटाले सामने आते थे। लेकिन पिछले 10 सालों में एक भी घोटाला नहीं हुआ। यूपी में सपा के राज में सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में माफियाओ का राज था। व्यापारी वर्ग से सपा के राज में वसूली की जाती थी। परंतु सीएम योगी की सरकार आने के बाद सारे गुंडे – माफिया या तो जेल मे हैं या प्रदेश के बाहर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने दशकों तक वन रैंक वन पेंशन की मांग की लेकिन कांग्रेस ने हमेशा आपको धोखा ही दिया। परंतु मोदी ने पूर्व सैनिकों के सम्मान में वन रैंक-वन पेंशन स्कीम लागू की। आज सम्पूर्ण विश्व भारत की शक्ति एवं सामर्थ्य से परिचित हो चुका है, कोई भी दुश्मन हमें आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता। देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों को दुश्मन की गोली का जवाब देने के लिए सरकार से अनुमति लेने की जरूरत नहीं पड़ती। आज सेना को अच्छे शस्त्र और वस्त्र दोनों प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोविड के दो स्वदेशी वैक्सीन विकसित करके रिकॉर्ड कायम किया।

मुख्यमंत्री ने कहा 19 तारीख को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को विजय बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है। इस अवसर पर यूपी सरकार में मंत्री संजय गंगवार, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप, विधायक बाबू राम पासवान, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top