Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

भगवान के नाम पर नहीं, काम के नाम पर वोट मांगे भाजपा, गणेश गोदियाल।

भगवान के नाम पर नहीं, काम के नाम पर वोट मांगे भाजपा, गणेश गोदियाल।

देहरादून:- पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने कोटद्वार में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान गोदियाल ने सत्ताधारी भाजपा को जमकर कोसते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ भगवान के नाम पर वोट माग रही है। अगर भाजपा ने काम किया है तो काम के नाम पर वोट मांगकर दिखाए। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने मुझे चुनाव लड़ने से रोकने के लिए पहले आयकर विभाग के नोटिस देकर डराया और फिर मुझे ललचाया गया था। लेकिन गणेश गोदियाल भाजपा की इस चाल से न डरा और ना ही इनके आगे बिका। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भगवान के नाम पर वोट मांगते है। अगर भाजपा ने विकास किया है तो विकास के नाम पर वोट मांग कर देखिए।

गोदियाल ने कहा भाजपा की नजर में कांग्रेस के नेता भष्ट्राचारी हैं, यदि वही भष्ट्राचारी नेता भाजपा में आ जाता है तो वह सदाचारी हो जाता है। भाजपा में ऐसा कौन सा गंगाजल है जिसे छिड़कते ही वह भष्ट्राचारी तुरंत सदाचारी हो जाता है। केंद्र व राज्य सरकार उन्हें चुनाव जीतने नहीं देना चाहती है लेकिन गढ़वाल संसदीय क्षेत्र की जनता अपने बेटे गोदियाल को हारने नहीं देना चाहती है। जनता का आशीर्वाद सदैव उनके साथ है। वहीं, पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कांग्रेस की पूर्व उपलब्धियाँ गिनाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को 24 कैरेट का एकदम खरा बताया।

सभा का संचालन हेमचंद्र सिंह पंवार ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कोटद्वार विनोद डबराल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ठाकुर विजय नारायण सिंह, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस रश्मि पटवाल, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रंजना रावत, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा असवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सीता गुप्ता, मीना बछवांण, रूपन नेगी, सभासद गुडडू चौहान, सुनील सेमवाल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top