Breaking News
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।

कर्मचारी हितों पर सरकार से सकारात्मक संवाद, नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल।

कर्मचारी हितों पर सरकार से सकारात्मक संवाद, नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल।

राज्य निगम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर हाई पावर कमेटी से शीघ्र निर्णय का आश्वासन।

देहरादून :- राज्य निगम कर्मचारी महासंघ उत्तराखण्ड के प्रतिनिधि मंडल ने महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय में सचिव माननीय मुख्यमंत्री विनय शंकर पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट कर राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक सचिव महोदय के कक्ष में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

प्रतिनिधि मंडल द्वारा संविदा, दैनिक वेतनभोगी एवं अंशकालिक कर्मचारियों के नियमितीकरण, सेवा सुरक्षा, समान कार्य के लिए समान वेतन तथा भविष्य की सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सचिव महोदय ने अवगत कराया कि वर्ष 2018 में हुए संशोधन से संबंधित विषयों के समाधान हेतु एक हाई पावर कमेटी का गठन किया जा चुका है, जो राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कमेटी की संस्तुतियों के आधार पर शीघ्र निर्णय लेते हुए निगमों के लिए आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे।

बैठक में उत्तराखण्ड परिवहन निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के साथ-साथ विशेष श्रेणी के चालक, परिचालक एवं तकनीकी कर्मचारियों को भी नियमितीकरण नियमावली में सम्मिलित किए जाने का विषय प्रमुखता से उठाया गया। इस पर सचिव महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया कि यह प्रस्ताव भी हाई पावर कमेटी के विचाराधीन है तथा इस संबंध में लगभग एक सप्ताह के भीतर निर्णय लेकर आदेश जारी किए जाने का आश्वासन दिया गया।

*प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी का बयान* 

प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी ने कहा कि सचिव, माननीय मुख्यमंत्री के साथ हुई यह बैठक राज्य निगम कर्मचारियों के लिए अत्यंत सकारात्मक और आश्वस्त करने वाली रही है। वर्षों से संविदा, दैनिक वेतनभोगी और अंशकालिक कर्मचारी सीमित सुविधाओं में भी पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं। हाई पावर कमेटी के माध्यम से नियमितीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ना कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम है। महासंघ को पूर्ण विश्वास है कि सरकार शीघ्र निर्णय लेकर कर्मचारियों को स्थायित्व और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करेगी।

प्रदेश महामंत्री नन्द लाल जोशी ने कहा कि महासंघ लगातार लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से कर्मचारियों की समस्याएं सरकार के समक्ष रखता आ रहा है। सचिव महोदय द्वारा दिया गया आश्वासन सकारात्मक संकेत है। यदि तय समय सीमा में निर्णय होते हैं, तो यह राज्य निगम कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक कदम साबित होगा। महासंघ को सरकार की मंशा पर भरोसा है। बैठक में प्रतिनिधि मंडल की ओर से नन्द लाल जोशी, रविनन्दन कुमार, ओकार सिंह, मनोज कुमार, कुनालंद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सचिव, माननीय मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top