Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान, रेखा आर्या।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 83 खाद्य पदार्थों की जांच में 15 मानकों पर नहीं उतरे खरे।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
वीर केसरी चन्द के 107वे जन्मदिवस पर श्रद्धा-सुमन किए अर्पित, मंत्री खजानदास।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी कौथिग 2026’ में हुए शामिल, लोकसंस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
क्षेत्र पंचायत निधि पुनः प्रारंभ करने तथा क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए की जाएगी कार्यवाही, मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने खेल महाकुम्भ एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
राजपुर वार्ड में विकास योजनाओं का किया शिलान्यास, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, ओमान अल्ट्रा ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले, पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को किया सम्मानित।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने, ओमान अल्ट्रा ट्रेल रन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले, पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को किया सम्मानित।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक स्थित मुन्दोली गांव के पूर्व सैनिक नायक कलम सिंह बिष्ट (50 वर्ष) को ओमान में आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। मंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मान दिया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की प्रतिभा, अनुशासन और संकल्प देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहा है। उल्लेखनीय है कि ओमान में 11 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में 68 देशों के धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस कठिन प्रतियोगिता में 120 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी कर पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल ईश्वर सिंह फर्स्वाण, कैप्टन विशन सिंह दत्त कुनियाल, हवलदार खिलाफ सिंह बिष्ट, सूबेदार नरेंद्र सिंह, भरत सिंह राणा, धर्म सिंह, सुंदर सिंह, प्रधान दर्शन सिंह, कुशाल शाह, रघुवीर सिंह, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, सुंदर सिंह, हीरा फर्स्वाण सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top