Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।

स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर, मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि, विंटर कार्निवाल का दूसरा दिन अटल जी को रहा समर्पित।

स्व.अटल बिहारी वाजपेयी जयंती पर, मंत्री गणेश जोशी ने दी श्रद्धांजलि, विंटर कार्निवाल का दूसरा दिन अटल जी को रहा समर्पित।

देहरादून/मसूरी :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी स्थित अटल उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात मंत्री गणेश जोशी गांधी चौक पर आयोजित मसूरी विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन के कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्निवाल का यह दिन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित रहा।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भावपूर्ण नमन करते हुए कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता ही नहीं, बल्कि हिन्दी के प्रख्यात कवि, पत्रकार और प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष के रूप में सदैव स्मरण किए जाएंगे। मंत्री जोशी ने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी ने शहीद जवानों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने यह ऐतिहासिक निर्णय लिया कि देश की रक्षा में शहीद होने वाले जवानों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके साथ ही शहीद सैनिकों के परिजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप आवंटित किए गए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना अटल जी की दूरदर्शी सोच का परिणाम थी, जिसने देश के दूरस्थ गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। मंत्री जोशी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में अटल बिहारी वाजपेयी की निर्णायक भूमिका रही। दशकों की लंबी मांग के बाद उत्तराखंड का अलग राज्य के रूप में गठन अटल जी के नेतृत्व में ही संभव हो सका। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वन रैंक वन पेंशन की अवधारणा भी अटल जी की देन है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज भी उनके पदचिह्नों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा और देशहित में उनके योगदान को राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका कार्यालय में मसूरी की यातायात व्यवस्था को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि विंटर कार्निवाल और नववर्ष के दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंत्री जोशी ने मॉल रोड एवं अन्य सड़कों पर अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, एसडीएम राहुल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top